Home Bharat दिल्ली-इंदौर एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी: रनवे से वापस लौटा...

दिल्ली-इंदौर एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी: रनवे से वापस लौटा विमान, घंटों बिना AC बैठे यात्री; रिफंड की डिमांड कर एयरपोर्ट पर नारेबाजी – Indore News

3
0
दिल्ली-इंदौर एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी:  रनवे से वापस लौटा विमान, घंटों बिना AC बैठे यात्री; रिफंड की डिमांड कर एयरपोर्ट पर नारेबाजी – Indore News




दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2515 में तकनीकी खराबी के चलते विमान को रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा। इससे अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने रिफंड की मांग को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर नारेबाजी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट रोजाना दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है। 1:45 बजे इंदौर पहुंचती है। तकनीकी समस्या के कारण देरी हुई। इसके शाम 5 बजे तक इंदौर पहुंचने की संभावना जताई गई है। बोर्डिंग से पहले दो बार गेट बदला गया घटनाक्रम की शुरुआत दिल्ली एयरपोर्ट पर गेट बदलने से हुई। बोर्डिंग से पहले दो बार गेट बदला गया, जिससे अफरा-तफरी रही। विमान में बैठाने के बाद तकनीकी क्लियरेंस न मिलने से फ्लाइट को लंबे समय तक रनवे पर खड़ा रखा गया। रनवे पर खड़ी फ्लाइट के अंदर एयर कंडीशनिंग (AC) बंद कर दी गई। भीषण गर्मी और बंद केबिन में घंटों फंसे रहने से यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी। यात्रियों ने की नारेबाजी, रिफंड की मांग यात्रियों का कहना है कि देरी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और चालक दल से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिले। स्थिति लंबे समय तक जस की तस रही, जिसके बाद विमान को वापस टर्मिनल पर लाया गया। रिफंड की मांग को लेकर एयरपोर्ट पर अड़े यात्री एयरपोर्ट पर उतरते ही यात्रियों ने एयर इंडिया के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध जता रहे हैं। यात्रियों ने एयरलाइन पर सुरक्षा से खिलवाड़ और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाया। कई यात्री वैकल्पिक व्यवस्था या रिफंड की मांग को लेकर एयरपोर्ट पर अड़े हैं। फिलहाल, एयर इंडिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इंदौर एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट के तकनीकी खराबी के कारण लेट होने की सूचना मिली है। ………………………………………. यह खबर भी पढ़ें… इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन ने रनवे के पास छोड़ा गड्ढा इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यह मामला रनवे से जुड़ा है, जहां केबलिंग कार्य के लिए रनवे के पास गड्ढा खोदा गया है। हैरानी की बात यह है कि आम सड़कों की तरह इस गड्ढे को न तो तुरंत भरा गया और न ही आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

    Previous articleDelhi-Doon Expressway’s ‘Nail House’ Joins Global ‘Swabhiman’ Saga — Will Owners Regret Like China’s?
    Next articleIran’s Foreign Minister Araghchi meets Pakistan Army chief Munir

    Leave a Reply