Home Bharat जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा,15 की मौत, 20 घायल: 100...

जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा,15 की मौत, 20 घायल: 100 फीट नीचे गिरकर बस पलटी, मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है

2
0
जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा,15 की मौत, 20 घायल:  100 फीट नीचे गिरकर बस पलटी, मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है


उधमपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उधमपुर के कगोट इलाके में हादसे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

जम्मू के उधमपुर में सोमवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। रामनगर से आ रही बस जालो के पास सड़क से 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर बताया कि हादसे का शिकार हुई बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी। बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। भारी जान-माल के नुकसान की आशंका है। घायलों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट किया जाएगा।

DIG शिवा कुमार शर्मा (रियासी-ऊधमपुर रेंज) ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया कि 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।

हादसे की 4 तस्वीरें…

बस 100 फीट ऊंचाई से गिर गई, पलटने से बस की बुरी तरह टूट गई।

बस 100 फीट ऊंचाई से गिर गई, पलटने से बस की बुरी तरह टूट गई।

बस के पलटते ही उसमें बैठे घायली यात्री बाहर गिर गए, इनमें से कुछ के शव सड़क पर बिखर गए।

बस के पलटते ही उसमें बैठे घायली यात्री बाहर गिर गए, इनमें से कुछ के शव सड़क पर बिखर गए।

बचाव के लिए क्रेन और सुरक्षाबलों के साथ स्थानीय लोग भी पहुंचे।

बचाव के लिए क्रेन और सुरक्षाबलों के साथ स्थानीय लोग भी पहुंचे।

हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

यात्री बोले- बस तेज रफ्तार में थी, टायर फटने से कंट्रोल छूटा

हादसे वाली जगह पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे की वजह बस का ओवर लोड और तेज रफ्तार होना था। घायल यात्रियों से पूछा गया तो वे बोले कि ड्राइवर बहुत तेज बस चला रहा था। बस का टायर फटने से वह स्पीड को कंट्रोल नहीं कर सका। जिसके कारण वह करीब 100 फीट की ऊंचाई से गिर गई।

—————————-

ये खबर भी पढ़ें…

जम्मू में सेना की गाड़ी 400-फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवानों की जान गई, 11 घायल; बर्फ के कारण फिसली थी गाड़ी

इससे पहले जनवरी में जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई थी, जबकि 11 को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया था। हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ। डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने बताया कि सड़क पर बर्फ होने की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

    Previous articleIran-Israel war LIVE updates: Iran accuses U.S. of ceasefire breach, vows to ‘soon respond’ after U.S. destroyer hits cargo ship
    Next articleFilming Stunt With Pistol Turns Fatal: 3 Brothers Killed As Triple-Riding Bike Hits Truck In MP

    Leave a Reply