Home Bharat गुजरात के 15 नगरनिगमों में से 4 में BJP जीती: अहमदाबाद...

गुजरात के 15 नगरनिगमों में से 4 में BJP जीती: अहमदाबाद में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प; सूरत नगरनिगम में भाजपा की 43 पर जीत

1
0
गुजरात के 15 नगरनिगमों में से 4 में BJP जीती:  अहमदाबाद में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प; सूरत नगरनिगम में भाजपा की 43 पर जीत


  • Hindi News
  • National
  • Gujarat Nagar Nikay Election Result 2026 Update; BJP Congress Winning Candidates | Ahmedabad Gandhinagar
अहमदाबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के मंगलवार को वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी ने अब तक 15 नगर निगम में से 4 पर जीत दर्ज कर ली है। इनमें मेहसाणा, मोरबी, नडियाद, वापी शामिल हैं। यहां पहली बार नगर निगम के चुनाव हुए थे। मेहसाणा, मोरबी, नडियाद में कांग्रेस को अब तक एक भी सीट नहीं मिली है। बाकी 11 में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है।

सूरत नगर निगम के 11 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इसमें भाजपा को 43 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है। वहीं, भुज नगर पालिका में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के उम्मीदवारों को तीन सीटों पर जीत मिली है।

राज्य के 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। 4 करोड़ 18 लाख से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले थे। 15 नगर निगमों में 55.1% मतदान हुआ। नगरपालिकाओं में 65.53%, जिला पंचायतों में 66.64% और तालुका पंचायतों में 67.26% वोटिंग दर्ज की गई थी।

स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना की तैयारियां। विजुअल्स अहमदाबाद के एक काउंटिंग सेंटर का है।

स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना की तैयारियां। विजुअल्स अहमदाबाद के एक काउंटिंग सेंटर का है।

पिछले चुनाव में बीजेपी ने 8,470 में से 6,236 सीटें जीती थीं

2021 के स्थानीय चुनाव में BJP ने शानदार जीत हासिल की थी। पार्टी नगरपालिकाओं की 8,470 सीट में से 6,236 सीट जीती थीं। BJP ने तब सभी छह नगर निगमों के अलावा 81 नगरपालिकाओं, 32 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों पर अपना दबदबा बनाए रखा था।

वहीं, अहमदाबाद में ओवैसी की पार्टी AIMIM के 7 पार्षद चुने गए थे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात की राजनीति में एक मजबूत तीसरी ताकत के रूप में एंट्री की थी।

सूरत नगर निगम में आप ने 120 में से 27 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। AAP इस बार 5,000 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

2015 के चुनावों में भाजपा कुल 31 में से भाजपा केवल 8 जिला पंचायतों में ही जीत हासिल कर सकी थी। वहीं कांग्रेस ने 23 जिला पंचायतों में जीत दर्ज की थी।

———

ये खबर भी पढ़ें…

गुजरात न‍िकाय चुनाव में 57.8% वोटिंग:मतदान के दौरान हार्ट अटैक से जामनगर नगर निगम में AAP कैंडिडेट समेत 3 की मौत

गुजरात में स्थानीय और नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ। इसमें 57.08% मतदान दर्ज किया गया है। 15 नगर निगमों में 49%, 84 नगर निगमों में 58.12%, 34 जिला पंचायतों में 60.21% और 260 तालुका पंचायतों में 61% मतदान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

    Previous articleInside BJP’s ‘Coromandel Blueprint’: The Push To Crack ‘Final Frontiers’ Bengal And Tamil Nadu
    Next articleIndonesian police charge 13 in daycare abuse scandal

    Leave a Reply