Home Bharat खराब मौसम के कारण लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: UP...

खराब मौसम के कारण लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: UP के दोनों डिप्टी सीएम सवार थे; 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

2
0
खराब मौसम के कारण लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:  UP के दोनों डिप्टी सीएम सवार थे; 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Bihar Rajasthan Rainfall Alert | MP UP Odisha Chhattisgarh Heatwave Kashmir Landslide Photos
भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

खराब मौसम की वजह से दिल्ली से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476 की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे। दोनों भोपाल में सुरक्षित उतरे।

यूपी में आंधी-बारिश जारी है। कानपुर, सुल्तानपुर और बाराबंकी समेत 64 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में जालौन सबसे गर्म शहर रहा। सुल्तानपुर में पेड़ की डाल गिरने से एक की मौत हो गई।

राजस्थान के दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर और हनुमानगढ़ में आंधी के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे। रविवार को खराब मौसम के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर पेड़ गिरने से 40 मिनट तक जाम रहा।

हरियाणा के सिरसा, भिवानी और महेंद्रगढ़ में रविवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरे। उत्तराखंड के भी 11 जिलों में बारिश हुई। नैनीताल, देहरादून और अल्मोड़ा में ओले भी गिरे।

जम्मू-कश्मीर के लघामा में लैंडस्लाइड के बाद बारामूला-उरी नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया। ट्रैफिक को उरी की ओर बांदी-परानपिलन-दाची मार्ग से डायवर्ट किया गया है।

आंधी-बारिश के बीच तेज गर्मी और हीटवेव भी जारी है। रविवार को राजस्थान के फलोदी में 44.8°C और महाराष्ट्र के वर्धा में 43.5°C तापमान दर्ज किया गया।

मैप में देखिए देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। आज 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 10 राज्यों में आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

5 मई:

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ बिजली गिरने का अनुमान है।
  • यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।
  • असम, मेघालय और अरुणाचल में कुछ जगह भारी बारिश का अनुमान है।

6 मई:

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश होगी।
  • यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड और ओडिशा में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।
  • पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में बारिश के साथ बिजली गिरने का अनुमान है।

देशभर से मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के गंगोत्री नेशनल हाईवे पर मनेरी में रविवार को पहाड़ी से अचानक पानी गिरने लगा।

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के गंगोत्री नेशनल हाईवे पर मनेरी में रविवार को पहाड़ी से अचानक पानी गिरने लगा।

पंजाब के मोहाली में तेज आंधी के बाद पेड़ का हिस्सा कार पर गिर गया।

पंजाब के मोहाली में तेज आंधी के बाद पेड़ का हिस्सा कार पर गिर गया।

राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ के नारायणपुर में रविवार शाम ओले गिरे।

राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ के नारायणपुर में रविवार शाम ओले गिरे।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थानः राजस्थान के 27 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, पेड़ गिरने से जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे जाम

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी है। रविवार को दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर और हनुमानगढ़ में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर मानपुर चौराहे के पास पेड़ टूटकर गिर गया। इसके कारण करीब 40 मिनट तक ट्रैफिक जाम रहा। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेशः 64 जिलों में आंधी का अलर्ट, 24 घंटे में बाराबंकी में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग ने आज 64 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में बाराबंकी में सबसे ज्यादा 50 मिमी वर्षा हुई, जबकि सुल्तानपुर में 35.3 मिमी, गोंडा में 31.5 मिमी, अयोध्या और हरदोई में 22.2 मिमी और बरेली में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें…

बिहारः 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में 60kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

बिहार में गर्मी और उमस के बीच बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में आंधी चली, जिसके बाद तेज बारिश हुई। आज भी राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश, आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए ऑरेंज और 19 के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो आज कई जिलों में 60kmph की स्पीड से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें..

मध्यप्रदेशः 34 जिलों में आंधी-बारिश, 6 में ओले गिरेंगे, भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर में भी अलर्ट

मध्य प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले का दौर जारी है। 4 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को 34 जिलों में आंधी-बारिश और 6 में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आज भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और रीवा में ओले गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

    Previous articleको-पायलट का दावा- क्रूज का एक इंजन स्लो था: महेश पटेल बोले- आखिरी दम तक अंदर फंसा रहा, किसी को छोड़कर भागा नहीं – Jabalpur News
    Next articleबंगाल में BJP-TMC में कांटे की टक्कर: भवानीपुर से ममता आगे, सुवेंदु पीछे; पानीहाटी से आरजीकर रेप विक्टिम की मां को बढ़त

    Leave a Reply