Home Bharat उत्तराखंड के केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी: MP-UP और राजस्थान में पारा 40°C...

उत्तराखंड के केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी: MP-UP और राजस्थान में पारा 40°C के पार; महाराष्ट्र-तेलंगाना में हीट वेव का अलर्ट

9
0
उत्तराखंड के केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी:  MP-UP और राजस्थान में पारा 40°C के पार; महाराष्ट्र-तेलंगाना में हीट वेव का अलर्ट


  • Hindi News
  • National
  • MP UP, Rajasthan Heatwave Cross 40°C; Maharashtra Telangana Alert | Kedarnath Snowfall
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में पारा 40°C के पार पहुंच गया है।

राजस्थान में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 41°C के पार पहुंच गया। मध्य प्रदेश के तीन जिलों में भी पारा 40°C से ऊपर रहा, जहां नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 42.1°C दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 40.4°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो सप्ताह में तापमान 6 से 8°C तक बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, IMD ने जम्मू-कश्मीर और असम समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हुई।

मौसम की दो तस्वीरें…

उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को बर्फबारी के बाद के विजुअल्स।

उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को बर्फबारी के बाद के विजुअल्स।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में मंगलवार दोपहर के बाद हल्की बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में मंगलवार दोपहर के बाद हल्की बर्फबारी हुई।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

  • 16 अप्रैल: असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बर्फबारी की संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लू चलने की शुरुआत होगी। तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ेगा।
  • 17 अप्रैल: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में बर्फबारी के साथ ओले गिरने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लू चलेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान और झारखंड में भी हीट वेव की शुरुआत हो सकती है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

मध्य प्रदेश: 16 अप्रैल से लू चलेगी, 17 जिलों में अलर्ट, तापमान 42°C के पार

तेज गर्मी से पूरा मध्य प्रदेश तप गया है। दिन का तापमान 42 डिग्री और रात 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। IMD (मौसम केंद्र), भोपाल ने 16 मार्च से प्रदेश में हीट वेव यानी, लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 16, 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश के 17 जिले लू से प्रभावित रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: लू की चेतावनी, पारा 41°C के पार, कई जिलों में भी बादल भी छाए

मौसम विभाग ने राजस्थान में 17 अप्रैल से हीटवेव की चेतावनी दी है। बाड़मेर, जैसलमेर के बाद कोटा में भी पारा 41°C के पार चला गया है। चूरू, चित्तौड़गढ़ में भी कल तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ। पश्चिमी राजस्थान में दिन में हल्की गर्म हवा चलनी शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: पहाड़ों में कल से बारिश की संभावना, केदारनाथ में अप्रैल में 5वीं बार बर्फबारी

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में गुरुवार से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। केदारनाथ में अप्रैल में 5वीं बार बर्फबारी हुई। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: 17 से 19 अप्रैल तक बारिश की संभावना, अप्रैल में सामान्य से 114% अधिक बारिश

हिमाचल प्रदेश में 17 से 19 अप्रैल तक पूरे राज्य में मौसम खराब रहेगा। निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। ओले भी गिर सकते हैं। अप्रैल में सामान्य से 114% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

    Previous articleखबर हटके- 20 साल तक पेट में रहा थर्मामीटर: घसीटाराम-खोजाराम जैसे नाम बदल सकेंगे बच्चे; दुल्हन ने चेहरा दिखाने के लिए मांगे ₹90 लाख
    Next articleRepublicans are moving to fund Homeland Security ’the hard way’ after end of talks

    Leave a Reply