दीपावली पर आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज डॉ. सुहानी डोडा ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ अबोहर के बाजारों का दौरा किया। उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों और रेहड़ी संचालकों को त्योहार की बधाई दी। इसी बीच दुकानदारों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किय

डॉ. डोडा ने दौरे की शुरुआत बाजार नंबर 11 और 12 से की। इसके पश्चात वह सदर बाजार पहुंचीं और दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने व्यापार में तरक्की और खुशहाली की शुभकामनाएं दीं।

पंजाब सरकार की नीतियों का जिक्र किया

विज्ञापनIn-Article Banner

डॉ. डोडा ने बताया कि दीपावली खुशियों, आपसी भाईचारे और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि त्योहार हर परिवार के जीवन में खुशहाली लाए और दुकानदारों का व्यापार तरक्की करे।

उन्होंने सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीतियों का जिक्र किया। डॉ. डोडा ने बताया कि सरकार बिना भेदभाव समाज के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार देने हेतु सरकार के काम का भी जिक्र किया।

भाईचारे और सौहार्द के साथ दीपावली मनाने की अपील

डॉ. डोडा ने मावां-धीयां सत्कार योजना का उल्लेख करते हुए दावा किया कि सरकार ने महिलाओं के खातों में 3000 और 4500 रुपए डाले हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

आयोजन के बीच डॉ. डोडा ने शहरवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ दीपावली मनाने की अपील की।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar