- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Phagwara Gate Market Assault | Shopkeepers Attack Passerby Video
जालंधर में दुकानदारों ने राहगीर को पीटा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जालंधर के फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में दुकानों के बाहर सामान रखने और अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। इल्जाम है कि बुधवार को कुछ दुकानदारों ने एक राहगीर के साथ सरेराह मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के पश्चात थाना डिवी
दिवाली की खरीदारी के चलते बाजार में भारी भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने से आवाजाही प्रभावित हो रही है और जाम की हालत बन रही है। इसी दौरान एक राहगीर और दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कुछ दुकानदारों ने कथित तौर पर राहगीर के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के पश्चात पुलिस हरकत में आ गई। थाना डिवीजन नंबर-3 के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने कहा कि पुलिस ने वीडियो डाउनलोड कर लिया है। फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी: एसएचओ
एसएचओ ने बताया कि जांच के पश्चात दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विवाद की वजह और मारपीट में शामिल लोगों का पता लगा रही है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







