AAP ने पठानकोट-सुजानपुर में हलका इंचार्जों को हटाया: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल; स्वर्ण सलारिया-रोहित स्याल को कमान – Pathankot News

AAP ने पठानकोट-सुजानपुर में हलका इंचार्जों को हटाया:  विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल; स्वर्ण सलारिया-रोहित स्याल को कमान – Pathankot News




पठानकोट में आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर किया है। पार्टी ने 2022 में पठानकोट से आप के उम्मीदवार रहे विभूति शर्मा और सुजानपुर से उम्मीदवार रहे ठाकुर अमित सिंह मंटू को हलका इंचार्ज के पदों से हटा दिया है। इनकी जगह पर पठानकोट में पहले जिलाध्यक्ष रहे रोहित स्याल को एक बार फिर कमान दी गई है और राजपूत कल्याण बोर्ड के प्रदेश चेयरमैन स्वर्ण सलारिया को हलका इंचार्ज नियुक्त किया है।
इसके अलावा, 2 दिन पहले अकाली दल छोड़ आप में आए गुरइकबाल सिंह माहल को कादियां का हलका इंचार्ज लगाया गया है। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस छोड़ आप में आए दोनों नेता
बता दें, अमित मंटू और विभूति शर्मा 2022 चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ आप में आए थे और आप से विधानसभा चुनाव भी लड़ा। लेकिन, दोनों जीत हासिल करने में असफल रहे। अमित मंटू ने नरेश पुरी को कांग्रेस द्वारा टिकट दिए जाने और विभूति शर्मा ने अमित विज को कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज होकर आप में आए थे। लगभग तभी से इन दोनों को उनके हलकों की कमान सौंपी गई थी। लेकिन, पार्टी के अचानक आए इस फैसले से हर कोई हैरान है।
निकाय चुनाव में नहीं रहा बढ़िया प्रदर्शन
बता दें, दोनों विधानसभा क्षेत्रों में हाल ही में हुए निकाय चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। सत्ता में होने के बावजूद पठानकोट के 50 वार्डों में 10 और सुजानपुर के 15 वार्डों में से 3 में ही पार्टी जीत हासिल कर पाई। जानकार बड़े चेहरों को अचानक बदलने के पीछे इसी को कारण बता रहे हैं। फिल्हाल इस बदलाव पर दोनों नेताओं ने फिल्हाल कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *