लुधियाना में भाजपा नेता पर FIR: पार्षद से बीच सड़क घेरकर की मारपीट; लोगों से कथित रूप से अवैध का आरोप वसूली – Ludhiana News

लुधियाना में भाजपा नेता पर FIR:  पार्षद से बीच सड़क घेरकर की मारपीट; लोगों से कथित रूप से अवैध का आरोप वसूली – Ludhiana News




लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-2 क्षेत्र में एक मौजूदा पार्षद के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने भाजपा नेता विक्की सहोता उसके भाई सहित 7 लोगों पर मामला दर्ज किया है। आरोप है आरोपी ढोलेवाल पुल के नीचे काम करने वाले लोगों से कथित रूप से अवैध वसूली करते है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों समेत 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 18 जून की है घटना शिकायतकर्ता निक्कू भारती ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर-30 का मौजूदा पार्षद है। 18 जून को उसे एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि कुछ लोग ढोलेवाल पुल के नीचे उस स्थान पर वीडियो बना रहे हैं, जहां लोगों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाने की तैयारी की जा रही थी। पार्षद के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचा और आरोपियों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने उसके साथ बहस शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि जब वह वहां से वापस जाने लगा तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में कहा गया है कि इस दौरान आरोपी विक्की सहोता, उसका भाई राकेश उर्फ टिड्डा, यश सहोता तथा 3-4 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया। आरोप है कि विक्की सहोता की पत्नी सपना भी मौके पर पहुंची और गाली-गलौज की। 2-2 हजार रुपए आरोपी करते थे इक्ट्ठे पीड़ित ने बताया कि उसे बचाने के लिए आए युवक भूपिंदर पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दीं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त लोग पहले भी इलाके में लोगों को डराकर कथित रूप से अवैध वसूली करके 2-2 हजार रुपए ले जाते हैं। थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर विक्की सहोता, राकेश उर्फ टिड्डा, यश सहोता और 3-4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *