पंजाब में टैक्सी ड्राइवर की लगी ₹3 करोड़ की लॉटरी: हिमाचल से बठिंडा सवारी छोड़ने आए थे, रास्ते में ₹500-₹500 की 2 टिकट खरीदी – Chandigarh News
लॉटरी जीतने वाला ड्राइवर चंडीगढ़ पहुंचने पर बातचीत करते हुए।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक टैक्सी ड्राइवर ने पंजाब में 3 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। कल्याण चंद जब बठिंडा में सवारी छोड़ने आए थे, तो उन्होंने 500-500 रुपए की दो टिकटें खरीदी थीं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वे महीने में मुश्किल से 15 से 1
.
कल्याण चंद के परिवार में पिता, भाई-बहन, पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने पिता का सपना पूरा करना चाहते हैं। उनके अनुसार, एक सराय भवन पहले से था, जो अब जर्जर होकर गिर चुका है। अब वहां नई इमारत बनानी है। बता दें कि लॉटरी का रिजल्ट 13 जून को आया है।
कल्याण चंद लॉटरी दिखाते हुए।

जानकारी देते हुए कल्याण चंद।
अब जानिए लॉटरी जीतने वाले ने क्या कहा –
- बठिंडा गए तो टिकट खरीदी : कल्याण चंद ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की फतेहपुर तहसील के रहने वाले हैं। वह करीब 20 साल से अधिक समय से ड्राइवरी का काम कर रहे हैं। जिस दिन उन्होंने टिकट खरीदी, उस दिन वे बठिंडा गए थे।
- पांच साल से खरीद रहे हैं टिकट : कल्याण चंद ने बताया कि उन्होंने साल 2021 में लॉटरी की टिकट खरीदना शुरू किया था। पिछले साल 11 करोड़ की लॉटरी के बारे में सुना था कि बठिंडा रतन लॉटरी वालों की टिकट पर निकली थी। इसके बाद जब वे बठिंडा गए, तो उन्होंने दुकान खोजकर वहां से टिकट खरीदी।
- लाइन में लगे थे, भगवान ने सुन ली : कल्याण चंद ने कहा कि वह उस समय लाइन में लगे थे और यह परमात्मा की कृपा है। उन्होंने परमात्मा का धन्यवाद भी किया। उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्होंने यह टिकट खरीदी थी, उस दिन वे दिहाड़ी पर थे और किसी सवारी को छोड़ने गए थे।
- अब अपना नंबर आया तो विश्वास नहीं हुआ : कल्याण ने हंसते हुए बताया कि मुझे पता था कि यूटयूब पर लाइव रिजल्ट चलता है। जब रिजल्ट वाला दिन था तो वह रिजल्ट लाइव देख रहे थे। छोटे नंबर निकल रहे थे। उसमें अपना नंबर नहीं आया। आठ और 9 नंबर की डिजीट चल रही थी। मैने देखा कि यह नंबर तो मेरे पास है।
- मैंने सबसे पहली अपनी पत्नी को बताया: जैसे ही पूरे चार नंबर दिखाए तो मैं सन्न सा रह गया क्योंकि यह नंबर मेरे पास था। मुझे इस दौरान बड़ी खुशी हुई। जब लॉटरी निकली तो मैंने सबसे पहली अपनी पत्नी को बताया।
लॉटरी विजेता को आ चुकी है गैंगस्टर की काल्स
अमित सेहरा (राजस्थान): इन्होंने पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2025 में ₹11 करोड़ की सबसे बड़ी इनामी राशि जीती।
ओम प्रकाश कांत (दिल्ली): दिल्ली के इस सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर ने लुधियाना दौरे के दौरान टिकट खरीदा और पंजाब बैसाखी बंपर 2026 में ₹6 करोड़ का पहला इनाम जीता।
कल्याण चंद (हिमाचल प्रदेश): कांगड़ा के इस कैब ड्राइवर ने बठिंडा में सवारी छोड़ने के बाद टिकट खरीदा और पंजाब लॉटरी बंपर में ₹3 करोड़ जीते।
कांचन अंकुश पालवे (महाराष्ट्र): इन्होंने पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली लॉटरी स्कीम में ₹1.50 करोड़ की राशि अपने नाम की।
————————–
लॉटरी जीतने की यह खबर भी पढ़ें:-
लुधियाना में मजदूर की लगी 15 लाख की लॉटरी:₹50 में मिला इनाम, 2 महीने से खरीद रहे थे, आंसू छलके; बोले- कर्ज उतारूंगा

लुधियाना में आर्थिक तंगी व कर्ज से जूझ रहे एक बुजुर्ग मजदूर की किस्मत ने अचानक करवट ली और वह रातों-रात लखपति बन गया। मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर निवासी भोजराज (61) जो लंबे समय से लुधियाना में पत्थरों की चिनाई का काम कर रहे थे, ने मात्र 50 रुपए का लॉटरी टिकट खरीदा था। इस छोटे से निवेश ने उनकी जिंदगी बदल दी और उन्हें 25 लाख रुपए की लॉटरी लगी। इस जीत से उन पर चढ़ा कर्ज कम होने और आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है। यह भी पढ़ें:-

