जालंधर में 1,107 CCTV कैमरों का पहरा: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटे 40,000 ई-चालान, अपराधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर, 5 करोड़ वसूला जुर्मान – Jalandhar News
जालंधर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए 1,107 CCTV कैमरों की मदद से पंजाब पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली और चंडीगढ़ की तर्ज पर अब जालंधर में भी ई-चालान काटे जा रहे हैं, जिसके तहत इस साल अब तक लगभग 40,
.
देश की राजधानी दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की तरह ही अब जालंधर में भी ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के ऑनलाइन यानी ई-चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस इन कैमरों का इस्तेमाल न सिर्फ ट्रैफिक कंट्रोल के लिए कर रही है, बल्कि इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को भी काफी मजबूती मिली है।
यह आधुनिक सिस्टम अपराधियों और गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों पर नजर रखने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसकी मदद से किसी भी अपराध को असरदार तरीके से ट्रेस करने और मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिल रही है। पुलिस ने वाहन चालकों के करीब 40,000 ई-चालान काटे
इस साल की बात करें तो जालंधर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के करीब 40,000 ई-चालान काटे हैं। इन चालानों के माध्यम से अब तक कुल 5 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना वसूला जा चुका है। पुलिस लगातार लोगों को नियमों के प्रति जागरूक भी कर रही है। शहर के हर छोटे-बड़े चौराहे पर CCTV कैमरे एक्टिव
पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शहर के हर छोटे-बड़े चौराहे पर CCTV कैमरे एक्टिव हैं। जो भी गाड़ी चालक ज़ेबरा लाइन पार करता है या रेड लाइट जंप करता है, उसका तुरंत ई-चालान जनरेट हो जाता है।
इसके साथ ही, हाई-टेक कंट्रोल रूम सड़क हादसों पर भी लगातार नजर रखता है। जैसे ही किसी दुर्घटना की सूचना मिलती है, कंट्रोल रूम तुरंत अलर्ट जारी करता है और जरूरत के अनुसार सड़क सुरक्षा बल (SSF) के साथ तालमेल बिठाकर पीड़ितों तक फौरन मदद पहुँचाता है। सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें
जालंधर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें। गाड़ी चलाते समय रेड लाइट न तोड़ें और ज़ेबरा क्रॉसिंग का हमेशा ध्यान रखें, ताकि वे भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बच सकें।

