फाजिल्का में BJP नेता साजन खेड़ा पार्टी से निष्कासित: परिषद चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप; विधायक गोल्डी का रहा करीबी – Fazilka News

फाजिल्का में BJP नेता साजन खेड़ा पार्टी से निष्कासित:  परिषद चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप; विधायक गोल्डी का रहा करीबी – Fazilka News




फाजिल्का के अरनीवाला से कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए साजन खेड़ा को भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया है। उन पर नगर पंचायत चुनाव के दौरान आप के साथ मिलकर पार्टी के साथ गद्दारी करने के आरोप लगे है। बता दें कि आप विधायक गोल्डी कंबोज के करीबी रहे साजन खेड़ा ने आम आदमी पार्टी को छोड़ कर भाजपा का पल्ला पकड़ा था। उधर साजन खेड़ा ने कहा कि उन्हें पंजाब अध्यक्ष पार्टी से निकाल सकते हैं। स्थानीय नेताओं के पास उन्हें निकालने का कोई अधिकार नहीं है । भारतीय जनता पार्टी मंडल अरनीवाला के अध्यक्ष बलविंदर सिंह बिट्टू और सर्कल रोड़ावाली के अध्यक्ष जतिंदर विक्की ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज ने बताया कि नगर पंचायत चुनावों के दौरान पार्टी पदाधिकारी हरभजन सिंह दरगन, सह-समन्वयक (एनजीओ सेल, पंजाब) के खिलाफ आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर झूठा मामला दर्ज करवाने तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप मनजिंदर सिंह पर लगे हैं। पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे उनके साथ पार्टी स्तर पर किसी भी प्रकार का संबंध न रखें। पार्टी द्वारा यह कार्रवाई हरभजन सिंह दरगन (सह-समन्वयक, एनजीओ सेल पंजाब), माखन सिंह, बलविंदर सिंह बिट्टू (मंडल अध्यक्ष, अरनीवाला) तथा लविश शर्मा की रिपोर्ट और सिफारिश के आधार पर की गई है। मुझे स्थानीय नेता पार्टी से नहीं निकाल सकते: खेड़ा उधर साजन खेड़ा के निष्काषित किए जाने का पत्र वायरल होने के बाद साजन खेड़ा का बयान भी सामने आ गया । जिन्होंने कहा कि उन्हें स्थानीय नेता पार्टी से नहीं निकाल सकते । वह पार्टी के लिए आगे होकर काम कर रहे है । जिससे पुराने कार्यकर्ताओं को डर है कि कहीं साजन खेड़ा को भाजपा पार्टी कोई जिम्मेवारी न दे दे । जिसको लेकर उनके खिलाफ हथकंडे अपनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि 11 मई को भाजपा के हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी में शामिल किया था । इसलिए उन्हें पार्टी से निकालने का अधिकार भी हाईकमान के पास है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *