फरीदकोट में वारिस पंजाब दे की बैठक: 2027 चुनाव की रणनीति बनी, अमृतपाल सिंह को CM चेहरा बनाने का दावा – Faridkot News
फरीदकोट में बैठक को संबोधित करते सांसद सरबजीत सिंह खालसा।
फरीदकोट के ऑफिसर क्लब में शनिवार को अकाली दल वारिस पंजाब दे की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई और इस दौरान टकसाली अकाली परिवार के सदस्य मनप्रीत सिंह भोलूवाला ने अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्य
.
बैठक में फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा, डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह खालसा के पिता तरसेम सिंह व विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, भाई अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह सहित पार्टी के सीनियर नेताओं ने भाग लिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और नए सदस्यों का स्वागत किया।
बैठक में उपस्थित अकाली दल वारिस पंजाब के वर्कर।
तरसेम सिंह ने कहा- लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा
इस मौके पर तरसेम सिंह ने कहा कि पंजाब में उनकी पार्टी को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से पार्टी से जुड़ रहे हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी नशामुक्त पंजाब, बेरोजगारी, बंदी सिंहों की रिहाई और गैंगस्टरवाद के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है और युवाओं को नशे से बचाने के लिए पार्टी काम करेगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पार्टी वर्ष 2027 का चुनाव भाई अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर लड़ेगी।
इस मौके पर विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देना, उन्हें कौशल विकास और खेलों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि नशा, गैंगस्टरवाद और बेरोजगारी जैसे मुद्दों के समाधान को लेकर ही पार्टी 2027 का चुनाव मैदान में उतरेगी।

पार्टी में शामिल नेताओं के साथ विधायक मनप्रीत सिंह अयाली
सांसद खालसा बोले- लोग चाहते हैं कि अमृतपाल सिंह को पंजाब की कमान सौंपी जाए
फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि लोग चाहते हैं कि सांसद अमृतपाल सिंह को पंजाब की कमान सौंपी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अमृतपाल खुद मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते पर लोगों की इच्छा उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाने की है।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा कई विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय किए जाचुके हैं, जबकि बाकी नाम तय करके जल्द ही घोषणा भी की जाएगी। उन्होंने विवादित वीडियो के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान की निंदा की।

