फाजिल्का सरकारी अस्पताल से एक महीने में 10 बाइक चोरी: अब दवाई लेने आए मरीज का मोटरसाइकिल गायब; वारदात CCTV में कैद – Fazilka News
फाजिल्का के सरकारी अस्पताल से बाइक चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। एक बार फिर एक सीसीटीवी वीडियो सामने आई है, जिसमें एक शख्स अस्पताल के अंदर खड़े बाइक को चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है । हालांकि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पिछले एक महीने में सरकारी अस्पताल से करीब 10 लोगों के बाइक चोरी हो चुके हैं । जानकारी के अनुसार फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में गांव जंडवाला खरता से एक मरीज दवा लेने के लिए आया था कि जब वह अस्पताल से इलाज के बाद बाहर निकला तो उसका मोटरसाइकिल गायब पाया गया । जब उसने अस्पताल की सीसीटीवी वीडियो चेक की तो उसमें पता चला कि एक शख्स उसकी बाइक चोरी कर ले गया है । इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को की गई है । पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी पुलिस का कहना है कि इस मामले पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं । सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं । हालांकि अब तक पुलिस ने कुछ बाइक रिकवर भी किए हैं। इस मामले में सख्त एक्शन लेते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Source link

