लुधियाना में आयुष्मान आरोग्य केंद्र में चोरी: 3 एसी की तारें और पाइप काटकर ले गए चोर, क्लीनिक खोलने पर पता चला – Ludhiana News
लुधियाना के गांव काकोवाल स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर क्लीनिक में लगे तीन एयर कंडीशनर (एसी) की तारें और पाइप काटकर अपने साथ ले गए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. प्रीतपाल सिंह, पुत्र दलजीत सिंह, निवासी मकान नंबर 3976, गली नंबर-9, न्यू माधोपुरी, लुधियाना ने बताया कि वह गांव काकोवाल स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर तैनात हैं। क्लीनिक के कमरों में तीन एसी लगे हुए थे। तीनों एसी की तारें और पाइप चोरी 15 जून 2026 को वह रोजाना की तरह क्लीनिक बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन 16 जून की सुबह करीब 8 बजे जब वह क्लीनिक खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तीनों एसी की तारें और पाइप किसी अज्ञात व्यक्ति ने काटकर चोरी कर ली थीं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। थाना जोधेवाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। पहले भी सामने आ चुके ऐसे मामले बता दें कि एसी की पाइप चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। जोधेवाल, दरेसी और थाना डिवीजन नंबर 4 सहित कई इलाकों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां कारोबारियों की दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर से एसी की पाइपें चोरी की जा रही हैं।
Source link

