तीन बिजली लाइनों में आए फाल्ट, हड़ताली मुलाजिमों का आज से पक्का मोर्चा – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी में मंगलवार को पावरकॉम के ठेका मुलाजिमों की हड़ताल का पहला दिन रहा। ये कर्मचारी जनता की तरफ से दर्ज कंपलेंट को तकनीकी स्टाफ के साफ्टवेयर में दर्ज करते हैं। ये जनतक सूचना व विभाग के बीच लिंक का काम करते हैं। गनीमत है कि जालंधर में अधिकतर बिजली लाइनें चालती रहीं। कई बड़ा फाल्ट नहीं आया। हड़ताली मुलाजिमों की जगह पावरकाम ने दूसरा स्टाफ तैनात किया है। इस दिन नई दाना मंडी, अर्बन एस्टेट, मिट्ठापुर फीडर में आधे घंटे तक की खराबी आई। आउटसोर्स एम्प्लॉयज फेडरेशन पंजाब की प्रदेश कमेटी ने बीते दिनों आपात बैठक करके सूबा प्रधान कुलजीत सिंह लौहका की अगुवाई में हड़ताल का एलान किया था। कमेटी का कहना है कि बीती 24 मई को पंजाब सरकार और पावरकॉम मैनेजमेंट ने लिखित भरोसा दिया था कि 15 जून तक सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग में सीधे कॉन्ट्रैक्ट पर ले लिया जाएगा। यानी आउटसोर्स कंपनी बाहर हो जाएगी। इससे उनके वेतन में उचित वृद्धि होगी। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी मैनेजमेंट केवल बैठकें कर समय बिता रही है, वादा पूरा नहीं हुआ। नतीजतन 16 जून को हड़ताल पर चले गए। जालंधर में सभी डिवीजनों के कंपलेंट सेंटर पर ठेका नोडल स्टाफ नहीं बैठा।
Source link

