रील बनाने के लिए स्कूल में घुसे 3 नाबालिग: फरीदकोट में CCTV, वैन और फर्नीचर तोड़ा, 10 लाख रुपए का नुकसान – Faridkot News

रील बनाने के लिए स्कूल में घुसे 3 नाबालिग:  फरीदकोट में CCTV, वैन और फर्नीचर तोड़ा, 10 लाख रुपए का नुकसान – Faridkot News




फरीदकोट जिले के जैतो शहर में गर्मी की छुट्टियों के चलते बंद पड़े सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस में तीन नाबालिग छात्रों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोशल मीडिया की रील बनाने के चक्कर में स्कूल परिसर में घुसे स्कूल के ही 2 छात्रों समेत तीन बच्चों ने स्कूल की संपत्ति को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके बाद आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों में एक छात्र 10वीं कक्षा पास कर चुका है , दूसरा 9वीं का छात्र है, जबकि तीसरा लड़का बाहरी है। तीनों ने स्कूल की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरों, खिड़कियों के शीशों, गमलों, फर्नीचर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं, स्कूल परिसर में खड़ी स्कूल वैनों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। स्कूल प्रशासन के अनुसार इस घटना में लगभग 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना पुलिस और शिक्षा विभाग को दे दी गई है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में नगर काउंसिल के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ हरीश चंद्र ने कहा कि बच्चों के अभिभावकों और समाज को भी उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चों की पहचान हुई-प्रिंसिपल इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल दर्शन सिंह नने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के आधार पर तीन लड़कों की पहचान हुईं। उन्होंने स्कूल की वैनों, खिड़कियों, कैमरों और अन्य सामान को काफी नुकसान पहुंचाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 8-10 लाख का नुकसान हुआ है। इसकी सूचना शिक्षा अधिकारियों और पुलिस को दे दी है। पुलिस द्वारा जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी-डीएसपी इस मामले में डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू ने बताया कि तीनों ही बच्चे नाबालिग है और पुलिस द्वारा उनके अभिभावकों को बुलाकर बातचीत की जा रही है।दोनों पक्षों की चल रही बातचीत व पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे,उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *