मोगा में 1 किलो हेरोइन सहित 5 गिरफ्तार: बिना नंबर प्लेट वाली वर्ना कार बरामद, ग्राहकों का कर रहे थे इंतजार – Moga News

मोगा में 1 किलो हेरोइन सहित 5 गिरफ्तार:  बिना नंबर प्लेट वाली वर्ना कार बरामद, ग्राहकों का कर रहे थे इंतजार – Moga News




मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए स्टाफ की टीम ने एक किलोग्राम हेरोइन और एक बिना नंबर प्लेट वाली सफेद वर्ना कार के साथ 5 कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मोगा के वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) सरताज सिंह चहल (आईपीएस) ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आईजी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले विजय (आईपीएस) के दिशा-निर्देशों पर की गई। एसपी (इन्वेस्टिगेशन) बल कृष्ण सिंगला, डीएसपी (डी) गुरप्रीत सिंह और डीएसपी एनडीपीएस राहुल कौशल के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। ग्राहकों का कर रहे थे इंतजार एसएसपी चहल ने बताया कि 13 जून 2026 को एएसआई सुखविंदर सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि प्रदीप सिंह (जवद्दी, लुधियाना), नरिंदर सिंह (घुन्नस, बरनाला), हरप्रीत सिंह (ढिलवां, बरनाला), नरिंदर सिंह (ढिलवां, बरनाला) और जशनदीप सिंह (महिता, बरनाला) हेरोइन बेचने का काम करते हैं। मुखबिर ने बताया कि ये सभी दाना मंडी बधनी कलां में ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। बिना नंबर प्लेट वाली वर्ना कार बरामद सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल दाना मंडी बधनी कलां में छापेमारी की। इस दौरान पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी तलाशी लेने पर 1 किलोग्राम हेरोइन और सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली वर्ना कार बरामद हुई। तीन दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना बधनी कलां में मुकदमा नंबर 123, दिनांक 13.06.2026, धारा 21, 61 और 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *