लुधियाना में CCTV से सामने आया होटल मालिक का सच: कोरियर कंपनी की महिला कर्मी से मारपीट, गले से पकड़कर अंदर ले जाने की कोशिश – Ludhiana News

लुधियाना में CCTV से सामने आया होटल मालिक का सच:  कोरियर कंपनी की महिला कर्मी से मारपीट, गले से पकड़कर अंदर ले जाने की कोशिश – Ludhiana News




लुधियाना के जगराओं के होटल मालिक का सच का पर्दाफाश एक सीसीटीवी फुटेज ने कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में होटल मालिक जगराओं की हीरा बाग कॉलोनी में कोरियर देने आई महिला कर्मी से मारपीट करता हुआ दिख रहा है। महिला कर्मी ने होटल मालिक पर मारपीट करने के आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी। वहीं होटल मालिक ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी कर खुद को बेगुनाह बताया था और कहा था कि कोरियर कंपनी की महिला कर्मी आराम से उसके घर के अंदर से बाहर जा रही है। होटल मालिक ने बाकायदा महिला कर्मी का घर से निकलते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वहीं अब नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें दिख रहा है कि जब महिला घर के बाहर निकली तो होटल कारोबारी ने पीछे से जाकर उसे दबोच लिया और फिर दोनों हाथों से उसका गला पकड़ लिया। होटल कारोबारी उस फुटेज में महिला को गले से पकड़कर अपने घर के अंदर ले जाने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है। हालांकि उसके बाद महिला अपना गला छुड़ाने में कामयाब रही और वहां से निकल गई। उसने होटल मालिक के खिलाफ एसएसपी जगराओं को शिकायत दी और पुलिस ने होटल मालिक मनमोहन कत्याल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। हालांकि पुलिस अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया। कोरियर कंपनी की महिला कर्मचारी से मारपीट की घटना सिलसिलेवार जानिए… सीसीटीवी जारी कर खुद को बताया था निर्दोष आरोपी होटल मालिक ने सीसीटीवी फुटेज जारी करके खुद को निर्दोष बताया। उसने कहा कि सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि लड़की जब उसके घर के अंदर से बाहर जा रही थी तब बिल्कुल सही हालत में थी। जिससे साफ है कि उसके साथ कोई मारपीट हुई ही नहीं। आरोपी होटल मालिक यह भूल गया कि उसके आगे की फुटेज बाहर आई तो उसकी पोल खुल जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *