लुधियाना में स्कूल के वाइस प्रिंसिपल के घर चोरी: खिड़की तोड़ी, सोने-चांदी और डायमंड के गहने ले फरार; होम टाउन गया था परिवार – Ludhiana News

लुधियाना में स्कूल के वाइस प्रिंसिपल के घर चोरी:  खिड़की तोड़ी, सोने-चांदी और डायमंड के गहने ले फरार; होम टाउन गया था परिवार – Ludhiana News




लुधियाना के पॉश इलाके सराभा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजगुरु नगर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने बंद पड़े मकान से सोने, चांदी और डायमंड के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित परिवार लुधियाना के प्रसिद्ध DCM YES स्कूल में वाइस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत है। पुलिस को दी गई शिकायत में राजगुरु नगर निवासी शरद अग्रवाल ने बताया कि 6 जून को स्कूल में गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण वह पूरे परिवार के साथ अपने होम टाउन आगरा (उत्तर प्रदेश) गए हुए थे। जाने से पहले उन्होंने मकान को अच्छी तरह से लॉक किया था। खिड़की और अलमारी के ताले टूटे मिले शरद अग्रवाल ने बताया कि जब वह 14 जून को आगरा से सपरिवार लुधियाना अपने घर लौटे, तो मुख्य गेट खोलकर अंदर जाते ही उन्होंने देखा कि खिड़की टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर बेडरूम में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया था और उसमें रखे सोने, चांदी और डायमंड (हीरे) के कीमती जेवरात चोरी कर लिए थे। मामले की बारीकी से जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सराभा नगर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(3) के तहत केस दर्ज किया है। इस पूरे मामले की तफ्तीश एएसआई उमेश कुमार को सौंपी गई है। आसपास के इलाकों और राजगुरु नगर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *