पठानकोट के सुजानपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च: पुलिस अधिकारियों की गुंडातत्वों को चेतावनी, शरारत की तो खानी होगी जेल की हवा – Pathankot News

पठानकोट के सुजानपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च:  पुलिस अधिकारियों की गुंडातत्वों को चेतावनी, शरारत की तो खानी होगी जेल की हवा – Pathankot News




पठानकोट जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सक्रिय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दलजिंदर सिंह ढिल्लों के निर्देश पर पठानकोट और सुजानपुर में सोमवार को पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च पठानकोट और सुजानपुर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधिकारी और जवान प्रमुख इलाकों में पैदल मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। डीएसपी राजेश कक्कड़ ने कहा कि गुंडातत्वों को चेतावनी देते कहा कि शरारत की तो जेल की हवा खानी होगी। लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना उद्देश्य इस अभियान का नेतृत्व कर रहे डीएसपी राजेश कक्कड़ ने कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और अपराधियों व नशा तस्करों में कानून का भय बनाए रखना है। पुलिस की लगातार मौजूदगी से आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिल रही है, जिससे आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर भी कड़ी नजर रख रही हैं। इसके अतिरिक्त, लोगों को कानून का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी डीएसपी राजेश कक्कड़ के अनुसार, जिले में अमन-शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नशा तस्करों, अपराधियों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस तरह के नियमित फ्लैग मार्च से अपराधों पर अंकुश लगने के साथ-साथ आम लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है। यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
पठानकोट और सुजानपुर में पुलिस का यह फ्लैग मार्च कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *