लुधियाना घर में घुसकर युवक पर हमला, VIDEO: जेल से वीडियो कॉल पर गैंगस्टर के इशारे पर वारदात; पिता पर तानी पिस्तौल; फायरिंग कर भागे – Ludhiana News

लुधियाना घर में घुसकर युवक पर हमला, VIDEO:  जेल से वीडियो कॉल पर गैंगस्टर के इशारे पर वारदात; पिता पर तानी पिस्तौल; फायरिंग कर भागे – Ludhiana News




लुधियाना के पॉश इलाके पीएयू थाना क्षेत्र के ऋषि नगर में देर शाम 12 से 15 हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर बाप-बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात का हैरान करने वाला पहलू यह है कि हमलावर जेल में बंद एक खूंखार गैंगस्टर से वॉट्सएप वीडियो कॉल पर ‘लाइव’ जुड़े हुए थे। गैंगस्टर जेल की सलाखों के पीछे से निर्देश दे रहा था और उसके गुर्गे यहां खूनी खेल खेल रहे थे। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आ गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बदमाश हाथों में तलवारें और दातर लेकर बेखौफ अंदाज में घर के अंदर दाखिल हो रहे हैं। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक राहुल इस समय दयानंद मेडिकल अस्पताल (DMCH) में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। अस्पताल के बेड से राहुल ने कैमरे सामने इस पूरी वारदात की आपबीती सुनाई है। दरवाजा तोड़कर घुसे, पिस्तौल की बट से फोड़ा सिर DMCH में भर्ती पीड़ित राहुल (जिसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और कई टांके लगे हैं) ने बताया कि शाम के समय वह अपने परिवार के साथ घर पर बैठा था। तभी अचानक 12-15 बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए। उन्होंने आते ही घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुस गए। उनके हाथों में तेजधार हथियार और पिस्तौलें थीं। बदमाशों ने आते ही घेर लिया और पिस्तौल की बट से उसके सिर व माथे पर ताबड़तोड़ वार किए वॉट्सएप कॉल पर जेल से ऑर्डर- इसे मारो…’ राहुल ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वारदात के दौरान एक हमलावर ने अपने हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ था, जिस पर वॉट्सएप वीडियो कॉल चालू थी। कॉल के दूसरी तरफ जेल में बैठा गैंगस्टर मोविश था। मोविश जेल से ही लाइव होकर चिल्ला रहा था कि “इसे मारो, इसे गालियां निकालो।” बीच-बचाव करने आए पिता पर तानी पिस्तौल, जाते हुए की फायरिंग जब राहुल के पिता बग्गा लाल अपने बेटे को खून से लथपथ देखकर उसे बचाने दौड़े, तो बदमाशों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। हमलावरों के पास दो अवैध हथियार (पिस्तौल) थे। उन्होंने राहुल और उसके पिता के सिर पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी, ताकि कोई शोर न मचा सके। दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने जाते-जाते घर के गेट पर सीधी गोली भी चलाई। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों में युवराज सिद्धू, उसका सगा भाई विशाल सिद्धू, तनिश उर्फ लल्ला, सैम और मुट्टू मुख्य रूप से शामिल थे। इनके अलावा कई अज्ञात बदमाश भी थे जिनकी पहचान CCTV के जरिए की जा रही है। वारदात के पीछे की वजह: फेसबुक लाइव की बहस और पुरानी रंजिश राहुल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया (फेसबुक लाइव) पर एक-दूसरे को देख लेने की खुली चुनौतियां दी गई थीं। इसी रंजिश के चलते करीब 5-7 दिन पहले भी इन्ही हमलावरों ने राहुल के घर के बाहर आकर सरेआम गालियां दी थीं और धमकी दी थी कि ‘बाहर निकल, तेरे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।’ पुलिस की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने पीड़ित राहुल और उसके पिता बग्गा लाल के बयानों और घटनास्थल से मिले CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल से चल रहे इस पूरे नेटवर्क को लेकर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है कि आखिर जेल के अंदर फोन कैसे पहुंचा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *