निगम कमिश्नर IAS ओजस्वी ने संभाला चार्ज: बोले-सिर्फ रेंक में नहीं नंबर 1, सोच में भी नंबर वन अब होगा लुधियाना – Ludhiana News

निगम कमिश्नर IAS ओजस्वी ने संभाला चार्ज:  बोले-सिर्फ रेंक में नहीं नंबर 1, सोच में भी नंबर वन अब होगा लुधियाना – Ludhiana News




पंजाब सरकार ने लुधियाना शहर की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया था। आज लुधियाना नगर निगम की कमान अब नए हाथों में आ गई है। 2020 बैच के आईएएस अधिकारी ओजस्वी ने नगर निगम कमिश्नर का आज चार्ज संभाला है। ओजस्वी इससे पहले ‘ग्लाडा’ (GLADA – ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (Additional Chief Administrator) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें सीधे तौर पर स्थानीय सरकार (Local Government) विभाग के हवाले करते हुए लुधियाना नगर निगम की यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। लोगों को देंगे बेहतर सेवाएं बातचीत करते हुए ओजस्वी ने कहा कि मैं सरकार का भी धन्यवाद करना चाहूंगा। लुधियाना बहुत बड़ा शहर है। उतर भारत के प्रमुख शहरों में से एक है। स्थानक सरकार के द्वारा अब काम करने का मुझे अवसर मिला है मैं तनदेही से निभाऊंगा। निगम में जो कोई भी सर्विस लेने आएगा उसे बेहत सर्विस देंगे। लुधियाना को सिर्फ रेंक 1 में लेकर नहीं आना बल्कि सोच में भी लुधियाना को नंबर वन पर लाना है। यहां की टीम से भी मुलाकात आज करेंगे। मेरा फोकस स्वच्छता को लेकर होगा। शहर के लोगों को कैसा निगम प्रशासन चाहिए इस भी मंथन करेंगे। मुझे पता है ये मेरी परीक्षा है लेकिन मैं परीक्षा देने के लिए तैयार हूं। जो काम अधूरे रहते है उसे पूरा करेंगे। ग्लाडा के कुछ इलाके सिटी एरिया में है उनका भी काम होगा। सभी टारगेटस को पूरा किया जाएगा। निगम की वित्तिय हालत क्या है इस पर भी चर्चा करेंगे। मेरी इच्छा है कि हेल्थी कारपोरेशन रहे। सभी काम विश्वास से चलते है। लोगों में विश्वास बनाना मेरी प्राथमिकता है। कारपोरेशन एक स्थानक सरकार है इसका अपना बजट पास होता है। मानसून को लेकर बड़ा चेलेंज हमें है। बुड्ढा दरिया को कंट्रोल कैसे करना ये भी एक चुनौती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *