पंजाब में नशे पर केजरीवाल का भाजपा पर हमला: बोले- ED पार्टी के नेताओं के तस्करों से जुड़े तार; पिछली सरकारों में फैला नेटवर्क – Chandigarh News

पंजाब में नशे पर केजरीवाल का भाजपा पर हमला:  बोले- ED पार्टी के नेताओं के तस्करों से जुड़े तार; पिछली सरकारों में फैला नेटवर्क – Chandigarh News




पंजाब में नशे के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को ED पार्टी बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने कहा कि उसके कुछ पदाधिकारी नशा तस्करी के मामलों में पकड़े गए हैं। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि इससे विपक्ष के नशा कारोबार से कथित संबंधों पर सवाल खड़े होते हैं। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब में फैल रहे नशे के नेटवर्क को पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान संरक्षण मिला, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में नशे की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। पार्टी का कहना है कि पंजाब में पहुंचने वाले नशीले पदार्थों का बड़ा हिस्सा बाहरी राज्यों के रास्ते आता है और इस पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पिछली सरकारों में प्रभावी कार्रवाई नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे युवाओं में नशे की लत बढ़ी। उन्होंने कहा कि इसका सबसे अधिक नुकसान पंजाब की युवा पीढ़ी को उठाना पड़ा। अब युवाओं को नशे से दूर रखने की कोशिश वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। उनके अनुसार, पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे नशा तस्करों पर दबाव बढ़ा है और युवाओं को नशे से दूर रखने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, AAP द्वारा लगाए गए आरोपों पर संबंधित राजनीतिक दल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *