चंडीगढ़ में तेजधार हथियार से काटकर युवक की हत्या,VIDEO: दोस्त की हालत नाजुक; जमीन पर गिराकर 47 सेकेंड में 16 वार किए – Chandigarh News

चंडीगढ़ में तेजधार हथियार से काटकर युवक की हत्या,VIDEO:  दोस्त की हालत नाजुक; जमीन पर गिराकर 47 सेकेंड में 16 वार किए – Chandigarh News




चंडीगढ़ के मौलीजागरां में 10-12 बदमाशों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौलीजागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तोता नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त आकाश की हालत गंभीर है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश युवक पर तेजधार हथियार से हमला करते दिख रहे हैं। वह बचने के लिए दौड़ा। लेकिन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। जमीन पर गिराकर उसे तेजधार हथियार से वार किए। बाजार जाते समय घेरकर किया हमला
पुलिस के अनुसार मौलीजागरां के विकास नगर का रहने वाला तोता (25) रविवार देर रात 10:30 बजे अपने दोस्त आकाश (22) के साथ बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान 10 से 12 बदमाश हथियार लेकर पहुंचे और दोनों को घेर लिया। बदमाशों ने पहले दोनों के साथ मारपीट की। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। सड़क पर गिर पड़े दोनों युवक
हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौलीजागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तोता को सेक्टर-32 अस्पताल और आकाश को पंचकूला के सेक्टर 6 के अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में तोड़ा दम
अस्पताल में डॉक्टरों ने तोता को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश का इलाज जारी है। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियारों के कई निशान मिले हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार उसकी छाती पर वार किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पहुंचने से पहले भाग निकले आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के पहुंचने तक बदमाश वहां से निकल चुके थे। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खून के सैंपल समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। पुरानी रंजिश का एंगल सामने आया
प्राथमिक जांच में पुलिस को पुरानी रंजिश का एंगल सामने आया है। जांच अधिकारी मृतक और घायल युवक के पुराने विवादों की जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस परिवार और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
मौलीजागरां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसकरण सिंह ने कहा कि बदमाशों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में क्या दिख रहा…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *