लुधियाना- पत्नी गर्भवती, पति को पुलिस ने उठाया: दावा- टी पॉइंट से पकड़ा, वकील बोले- घर से ले गए, नशीली गोलियां डालीं, करंट लगाया – Ludhiana News

लुधियाना- पत्नी गर्भवती, पति को पुलिस ने उठाया:  दावा- टी पॉइंट से पकड़ा, वकील बोले- घर से ले गए, नशीली गोलियां डालीं, करंट लगाया – Ludhiana News


आरोपी को पुलिस उसके घर से जबरदस्ती उठा ले गई। यह वीडियो आरोपी के घरवालों ने बनाई है।

लुधियाना के थाना डिवीजन-7 में दर्ज NDPS के एक मामले को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। गिरफ्तार किए गए युवक के वकील ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके क्लाइंट को नशा तस्करी के एक मनगढ़ंत मामले में फंसाया गया है। उसकी पत्नी 7 महीने की गर्भवती है

.

वकील ने दावा किया है कि पुलिस ने CCTV फुटेज और समय में हेराफेरी की है। पुलिस दावा कर रही है कि युवक को नशीली गोलियों के साथ टी-पॉइंट से पकड़ा है। जबकि, हकीकत यह है कि पुलिस युवक को उसके घर से उठाकर ले गई है। उसके पास कोई गोलियां नहीं थीं।

वकील का कहना है कि यह पूरा मुकदमा झूठा है। राज्य में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान का फायदा उठाकर पुलिस असली तस्करों को पकड़ने के बजाय राजनीतिक रंजिश निकालने या अपना टारगेट पूरा करने के लिए बेगुनाहों को फंसा रही है।

इतना ही नहीं, इस मामले में जब आरोपी को अदालत में पेश किया गया, तो उसकी शारीरिक हालत इतनी खराब थी कि मजिस्ट्रेट ने पुलिस रिमांड देने के बजाय आरोपी का दोबारा मेडिकल करवाने के लिए एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया। पुलिस ने उसे इलेक्ट्रिक शॉट देकर टॉर्चर किया है।

आरोपी को उसके घर से खींचकर निकालती दिखी पुलिस।

पुलिस की FIR में क्या लिखा है…

  • ASI को शिकायतकर्ता बनाया: थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने FIR (No. 0151) दर्ज की है। इसके शिकायतकर्ता थाना डिवीजन 7 में तैनात ASI मलकीत सिंह को बताया गया है। इस FIR में दावा किया गया है कि पुलिस को 10 जून 2026 को रात 9:50 बजे सूचना मिली थी।
  • मुखबिर ने दी थी सूचना: FIR के अनुसार पुलिस पार्टी ताजपुर रोड टी-पॉइंट के पास गश्त पर थी। तभी खास मुखबिर ने आकर बताया कि एक युवक काले रंग के कपड़े पहने हुए है और भारी मात्रा में नशीली गोलियां सप्लाई करने जा रहा है।
  • गोलियां बरामद करने का दावा: पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने बिहारी कॉलोनी के पास नाकाबंदी की और शक के आधार पर युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसकी निक्कर की दाहिनी जेब से एक मोमी लिफाफा मिला, जिसमें 1020 संतरे रंग की नशीली गोलियां बरामद हुईं।
  • NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया: इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया। युवक की पहचान रवि कुमार उर्फ रवि के रूप में हुई। वह लुधियाना में ताजपुर रोड पर राम नगर बिहारी कॉलोनी का रहने वाला है।
पुलिस ने FIR में गिरफ्तारी की यह कहानी लिखी है।

पुलिस ने FIR में गिरफ्तारी की यह कहानी लिखी है।

आरोपी के वकील ने पुलिस पर ये आरोप लगाए

  • पुलिस ने घर से युवक को गिरफ्तार किया: रवि कुमार के वकील एडवोकेट गगन बेदी ने इस FIR को सिरे से खारिज करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एडवोकेट बेदी ने बताया कि FIR में पुलिस कह रही है कि उन्हें सूचना रात 9:50 बजे मिली। जबकि असलियत यह है कि पुलिस के 8 से 9 मुलाजिम रवि को रात 8 से साढ़े 8 बजे के बीच उसके घर से ही उठाकर ले गए थे।
  • गिरफ्तारी का समय झूठा बताया: वकील का तर्क है कि जब व्यक्ति पहले से ही पुलिस हिरासत में था, तो रात 9:50 बजे सूचना मिलने और नाके पर गिरफ्तारी की कहानी पूरी तरह से झूठी है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को सबूत के रूप में पेश करने का दावा किया है।
जानकारी देते हुए आरोपी रवि कुमार के वकील एडवोकेट गगन बेदी।

जानकारी देते हुए आरोपी रवि कुमार के वकील एडवोकेट गगन बेदी।

  • हिरासत में बेरहमी से टॉर्चर: वकील ने बताया कि जब पुलिस रवि को घर से ले गई, तब वह शारीरिक रूप से एकदम फिट था और उसके शरीर पर खरोंच तक नहीं थी, लेकिन 24 घंटे के अंदर जब उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, तो उसकी हालत बेहद दयनीय थी। आरोपी ने अदालत में बयान दिया कि उसे बुरी तरह पीटा गया और बिजली के झटके दिए गए।
  • मेडिकल रिपोर्ट में मिलीभगत का आरोप: वकील ने बताया कि अदालत के दस्तावेजों के अनुसार पुलिस ने पहले डॉ. अवतार और डॉ. जतिन से आरोपी का मेडिकल करवाया था। जबकि, पुलिस अधिकारियों ने इन डॉक्टरों के साथ मिलीभगत कर मेडिकल रिपोर्ट बदलवा दी है, ताकि उनके टॉर्चर की बात छुप सके।
  • जज भी हैरान रह गए: पुलिस ने आरोपी की 3 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन मजिस्ट्रेट आरोपी की हालत देखकर खुद हैरान रह गए। जज ईशा गोयल (JMIC, लुधियाना) ने बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद पुराने मेडिकल को खारिज करते हुए 13 जून 2026 को आदेश दिया कि सिविल सर्जन लुधियाना एक नया डॉक्टरों का बोर्ड बनाएं और 14 जून को आरोपी की निष्पक्ष मेडिकल जांच की जाए।
  • वकील और परिवार की मांग: एडवोकेट गगन बेदी ने परिवार की तरफ से मांग की है कि 1020 गोलियों का यह झूठा पर्चा तुरंत रद्द किया जाए। साथ ही, जिन पुलिसकर्मियों ने इस झूठे मामले को बनाया है और युवक को हिरासत में प्रताड़ित किया है, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

युवक की पत्नी 7 महीने की गर्भवती युवक के परिवार में माता-पिता, एक बड़ा भाई और पत्नी हैं। उसकी पत्नी 7 महीने की गर्भवती है। वह मछली मार्केट में काम करता है।

ACP बोले- आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड एसीपी ईस्ट राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने सही केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है। परिवार अब अपना पक्ष अदालत में रखे। कोर्ट का फैसला ही अंतिम होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *