फतेहाबाद नहर में मिला पंजाब के हेल्थ सुपरवाइजर का शव: NDRF टीम ने ढूंढा; किनारे मिली थीं बाइक-चप्पल, बेटे का नेता पर प्रताड़ित का आरोप – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद नहर में मिला पंजाब के हेल्थ सुपरवाइजर का शव:  NDRF टीम ने ढूंढा; किनारे मिली थीं बाइक-चप्पल, बेटे का नेता पर प्रताड़ित का आरोप – Fatehabad (Haryana) News




फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र में भाखड़ा ब्रांच नहर में गिरे पंजाब स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ सुपरवाइजर का तीसरे दिन रविवार को पंजाब के ही गांव माखीवाला से बरामद कर लिया गया है। उनकी डेडबॉडी को ढूंढने के लिए रविवार को ही बठिंडा से 32 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी। बता दें कि, हेल्थ सुपरवाइजर की बाइक और चप्पल भाखड़ा ब्रांच नहर के किनारे मिली थीं। आशंका जताई जा रही थी कि सुपरवाइजर ने नहर में छलांग लगा दी। दो दिन से पुलिस व परिजन हेल्थ सुपरवाइजर की तलाश कर रहे थे। जानें… पूरा मामला नहर में गिरे सुपरवाइजर की पहचान पंजाब के मानसा जिले के बोहा क्षेत्र निवासी भूपेंद्र सिंह (52) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार शाम से लापता थे। वह अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गए। शनिवार को उनकी बाइक और चप्पल गांव ब्राह्मणवाला के पास भाखड़ा ब्रांच नहर के किनारे मिलीं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नहर में सर्च अभियान चलाया गया। वहीं, भूपेंद्र सिंह के पिता तरसेम व बेटे कपिल ने बुढलाडा क्षेत्र के एक नेता पर किसी प्रकार का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। बेटा बोला- मानसिक रूप से परेशान थे कपिल ने बताया कि उसके पिता की बोहा में ड्यूटी थी। वे हेल्थ डिपार्टमेंट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। उनका आरोप है कि कुछ सहकर्मियों की शिकायतों के आधार पर उसके पिता भूपेंद्र सिंह पर अनावश्यक दबाव डाला गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे। परिजनों का मानना है कि इसी दबाव के चलते उन्होंने नहर में कूदने जैसा कदम उठाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बेटे छोड़ गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *