Home Bharat महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 45°C पार: यूपी में बांदा,...

महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 45°C पार: यूपी में बांदा, राजस्थान में फलोदी सबसे गर्म; यूपी में आंधी-बारिश से मौत का आंकड़ा 111 पहुंचा

4
0
महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 45°C पार:  यूपी में बांदा, राजस्थान में फलोदी सबसे गर्म; यूपी में आंधी-बारिश से मौत का आंकड़ा 111 पहुंचा


  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Heatwave: 4 Cities Above 45°C; Banda UP, Phalodi Rajasthan Hottest
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश का आधा से ज्यादा हिस्सा हीटवेव की चपेट में है। महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को तापमान 40°C से पार दर्ज किया गया। महाराष्ट्र का अकोला 45.9°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। जलगांव, वर्धा और अमरावती में भी पारा 45°C के ऊपर दर्ज हुआ।

राजस्थान के फलोदी में तापमान 45.2°C, जैसलमेर और बाड़मेर में 45.1°C रिकॉर्ड हुआ। गंगानगर में 44.8°C और जोधपुर में 44°C पारा रहा। जयपुर, बीकानेर और नागौर में दिनभर हीटवेव जैसे हालात रहने के बाद शाम में बारिश हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

इधर, यूपी में बांदा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान 45.2°C रहा। इसके अलावा गुजरात का भावनगर 45.2°C और मध्य प्रदेश का खंडवा 44.5°C के साथ अपने राज्य के सबसे ज्यादा गर्म शहर थे।

यूपी में बुधवार को आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। राज्य में 111 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इन मौतों पर दुख जताया।

देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें…

जयपुर के रामबाग सर्किल पर गुजरते वाहनों को गर्मी से राहत देने के लिए शेड नेट लगाए गए।

जयपुर के रामबाग सर्किल पर गुजरते वाहनों को गर्मी से राहत देने के लिए शेड नेट लगाए गए।

हावड़ा में तेज धूप से बचने के लिए लोगों को खुद को ढकने के बावजूद छाता लेना पड़ रहा है।

हावड़ा में तेज धूप से बचने के लिए लोगों को खुद को ढकने के बावजूद छाता लेना पड़ रहा है।

MP के मंदसौर में ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए 24 घंटे कूलर चलाए जा रहे हैं।

MP के मंदसौर में ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए 24 घंटे कूलर चलाए जा रहे हैं।

जयपुर में गुरुवार को दिन भर गर्मी के बाद रात को झमाझम बारिश हुई।

जयपुर में गुरुवार को दिन भर गर्मी के बाद रात को झमाझम बारिश हुई।

अगले दो दिन मौसम का हाल

16 मई:

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।

17 मई:

  • राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी।
  • आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ खराब मौसम की चेतावनी है।
  • असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है।

खबरें और भी हैं…



Source link

    Previous articleमहाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 45°C पार: यूपी में बांदा, राजस्थान में फलोदी सबसे गर्म; यूपी में आंधी-बारिश से मौत का आंकड़ा 111 पहुंचा
    Next articlePM Modi UAE Visit LIVE Updates: Iran War, Energy Security And More On Cards For PM’s Visit To UAE

    Leave a Reply