तरनतारन के गुरुद्वारे में बेअदबी की कोशिश: महिला प्रकाश स्थान तक पहुंची, कृपाण उठाने का प्रयास, सेवादारों ने पकड़ा – Amritsar News

तरनतारन के गुरुद्वारे में बेअदबी की कोशिश:  महिला प्रकाश स्थान तक पहुंची, कृपाण उठाने का प्रयास, सेवादारों ने पकड़ा – Amritsar News




तरन-तारन जिले के झबाल कस्बे के नजदीक स्थित गुरुद्वारा माता भाग कौर जी में बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में चिंता का माहौल बन गया है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, कल शाम के समय रहिरास साहिब के दौरान एक महिला गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बहाने दाखिल हुई। गुरुद्वारा प्रबंधन के मुताबिक, महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश स्थान के निकट बने थड़े पर चढ़ गई। वहां मौजूद सेवादारों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसे रोक लिया और नीचे उतार दिया।बताया जा रहा है कि महिला ने आगे रखे शस्त्रों में से एक कृपाण उठाने की भी कोशिश की, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद सेवादारों ने समय रहते उसे ऐसा करने से रोक दिया। सेवादारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी इसके बाद महिला बाहर निकलने लगी, लेकिन संगत और सेवादारों ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सुखबीर सिंह और थाना झबाल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बेअदबी से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला पंजाब की निवासी प्रतीत होती है और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। महिला का मेडिकल परीक्षण करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के लिए भी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *