पठानकोट में रावी दरिया में डूबने से युवक की मौत: हाथ-मुंह धोते समय फिसला पैर; भाई बोला-मदद के लिए नहीं आए मशीन चालक – Pathankot News

पठानकोट में रावी दरिया में डूबने से युवक की मौत:  हाथ-मुंह धोते समय फिसला पैर; भाई बोला-मदद के लिए नहीं आए मशीन चालक – Pathankot News




पठानकोट जिले में मकोड़ा पत्तन स्थित रावी दरिया में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजनाला निवासी 24 वर्षीय हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने मौके पर मौजूद जेसीबी मशीन चालकों पर समय रहते मदद न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई जोगा सिंह ने बताया कि वह हरमनप्रीत के साथ रेत की गाड़ी लोड करवाने मकोड़ा पत्तन आए थे। दरिया किनारे हाथ-मुंह धोते समय हरमनप्रीत का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जोगा सिंह ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तैरना न आने और दरिया का किनारा गहरा होने के कारण वह सफल नहीं हो सके। भाई बोला- किसी ने नहीं की सहायता जोगा सिंह ने आरोप लगाया कि घटनास्थल के पास गड्ढे खोदने का काम कर रही जेसीबी मशीनें मौजूद थीं। उन्होंने मदद के लिए आवाजें लगाईं, लेकिन वहां मौजूद मशीन चालकों ने कोई सहायता नहीं की। जोगा सिंह ने यह भी बताया कि बाद में कुछ लोगों ने उन पर अपने भाई की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। मृतक के ताया सतनाम सिंह और ताई अमरजीत कौर ने भी जोगा सिंह के बयान का समर्थन किया। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों भाई रेत की गाड़ी भरने के लिए मौके पर आए थे और हाथ-मुंह धोने के दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि जोगा सिंह ने हरमनप्रीत को बचाने की पूरी कोशिश की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *