प्रशासनिक फेरबदल: सुरिंदर सिंह ने संभाला एडीसी का कार्यभार, राजिंदर सिंह बने चुनाव तहसीलदार – Amritsar News
भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब सरकार द्वारा प्रशासनिक स्तर पर किए गए फेरबदल के आदेशों के तहत अमृतसर जिले में दो वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को अपने-अपने नए पदों का कार्यभार संभाल लिया है। पीसीएस अधिकारी सुरिंदर सिंह ने अमृतसर के नए एडीसी (डिवेल्पमेंट) के रूप में पदभार संभाला है, वहीं राजिंदर सिंह ने नए चुनाव तहसीलदार के तौर पर अपनी नई पारी की शुरुआत की है। रजिंदर सिंह यहीं तैनात थे और कानूनगों से हाल ही में उन्हें तहसीलदार के तौर पर प्रमोशन मिला है। जिला प्रशासनिक परिसर पहुंचने पर दोनों अधिकारियों का दफ्तर के स्टाफ ने गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। एडीसी सुरिंदर सिंह कहा कि उनके दफ्तर में आने वाले हर व्यक्ति के काम का निपटारा बिना किसी देरी के और पूरी निष्पक्षता के साथ किया जाएगा। दूसरी ओर पंजाब सरकार के आदेशानुसार रजिंदर सिंह ने भी शुक्रवार को जिले के चुनाव तहसीलदार के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने चुनाव शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग और पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की हिदायतों को जमीनी स्तर पर पूरी निष्ठा से लागू करना उनकी प्राथमिकता है। मतदाता सूचियों को पूरी तरह से शुद्ध और त्रुटिहीन बनाना, जो नए युवा वोट बनाने के योग्य हुए हैं, उनका शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करना, पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाना उनकी प्राथमिकता है। नव-नियुक्त एडीसी सुरिंदर सिंह कहा कि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी झेलने नहीं दी जाएगी। उन्होंने साफ किया कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव और समय रहते पहुंचाया जाएगा। उन्होंने जनता से भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की और कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को अपना काम करवाने में कोई दिक्कत या परेशानी आ रही है, तो वह बिना किसी झिझक के सीधे मेरे दफ्तर में मुझसे संपर्क कर सकता है। बता दें कि सुरिंदर सिंह इससे पहले तरनतारन में एडीसी ग्रामीण विकास के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
Source link

