फतेहगढ़ साहिब में BSP का विरोध-प्रदर्शन: कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दे उठाए, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन; संघर्ष तेज करने की चेतावनी – Khanna News
फतेहगढ़ साहिब में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने आज पंजाब की मौजूदा स्थिति और विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने पंजाब के राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र तहसीलदार फतेहगढ़ साहिब को सौंपा, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। बसपा के जोन प्रभारी एवं पंजाब महासचिव कुलवंत सिंह महितो और प्रदेश सचिव एवं लोकसभा प्रभारी गुरमीत सिंह ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर तत्काल नियंत्रण की मांग की। नेताओं ने पटियाला में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) का लंबित बकाया जल्द जारी करने की भी मांग उठाई गई। समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग बसपा नेताओं ने स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव नानोवाल में गरीब परिवारों की ओर गंदा पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की। दलितों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने को कहा नेताओं ने गांव बदीनपुर का मुद्दा उठाया, जहां दलित समुदाय के अधिकार वाली जमीन पर खेल मैदान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे समुदाय के लोगों के हित प्रभावित होंगे। बसपा ने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर दलितों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। संघर्ष तेज करने की दी चेतावनी बसपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो पार्टी अपना संघर्ष तेज करेगी और बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस प्रदर्शन में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link

