लुधियाना में गुरुद्वारे से श्री साहिब-तीर चोरी: गोलक से नकदी भी गायब, महिला पर बेअदबी का आरोप; CCTV में वारदात कैद – Ludhiana News
लुधियाना के गांव लादियां खुर्द स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा साहिब में चोरी और बेअदबी का मामला सामने आया है। गुरुद्वारे से पवित्र शस्त्र श्री साहिब और तीर चोरी होने के साथ ही गोलक से नकदी गायब होने की घटना ने संगत में रोष पैदा कर दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता यादविंदर सिंह निवासी गांव लादियां खुर्द, डाकखाना बग्गा खुर्द, थाना हैबोवाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पिछले करीब 5 वर्षों से गुरुद्वारा श्री सिंह सभा साहिब में मुख्य सेवादार के रूप में सेवा निभा रहे हैं। 6 जून की है घटना उन्होंने बताया कि 6 जून, 2026 को गुरुद्वारे के ग्रंथी हरमिंदर सिंह ने उन्हें सूचना दी कि गुरुद्वारा साहिब में रखे 2 पवित्र शस्त्र-एक श्री साहिब और दूसरा लोहे-स्टील का तीर अपनी जगह पर नहीं मिल रहे हैं। इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधन ने अपने स्तर पर तलाश और जांच-पड़ताल शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी चैक करने पर हुआ खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करवाई गई। जांच के दौरान आरोप सामने आया कि गुरुद्वारे के शस्त्रों की चोरी के साथ-साथ गोलक से नकदी भी चुराई गई। शिकायतकर्ता के अनुसार यह कृत्य पूजा नामक महिला ने किया, जिससे संगत की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। आरोपी महिला की पहचान पूजा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव विक्रमपुरा, थाना राजनगर, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली है और वर्तमान में गांव लादियां खुर्द स्थित वाईएसवी एन्क्लेव के बैक साइड में अमृत इंडो कैनेडियन स्कूल के पास किराये के मकान में रह रही है। आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज घटना की सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 और 298 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link

