ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR: चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप; अभिषेक बनर्जी के घर CID पहुंची

ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR:  चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप; अभिषेक बनर्जी के घर CID पहुंची


  • Hindi News
  • National
  • Kolkata FIR Mamata Banerjee Hate Speech Allegations | Abhishek Banerjee Home

कोलकाता2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में FIR दर्ज की गई है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में 7 जून को दर्ज किया गया था, जिसकी जानकारी आज सामने आई है। शिकायत तुषार कांती दास नाम के व्यक्ती ने कराई है।

इधर, फर्जी हस्ताक्षर मामले केस में शुक्रवार को CID की टीम TMC सांसद और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचे। इस दौरान उनके वकील भी वहां पहुंचे।

अभिषेक के वकील देबाशीष राय ने कहा कि CID ने हमें कोई सूचना नहीं दी है। फिलहाल हमें नहीं पता कि CID टीम यहां क्यों आई है।

ममता के इस बयान पर FIR…

किरेन रिजिजू ने कहा था- परेशान करने वाला बयान

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 27 मई 2026 को ममता बनर्जी का भाषण X पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- ममता जी का ये अब तक का सबसे परेशान करने वाला और अपमानजनक बयान है। लोगों की सुरक्षा किसी के सहारे नहीं, कानून और व्यवस्था के भरोसे होनी चाहिए।

FIR को लेकर 3 मुख्य पाइंट्स…

  • शिकायतकर्ता तुषार कांती दास का आरोप है कि ममता ने 9 मार्च 2026 को कोलकाता के धर्मतला स्थित धरना मंच से भड़काऊ भाषण दिया था। उनके बयान से सांप्रदायिक सौहार्द और राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता था।
  • पहले नेताजी नगर थाने में जीरो FIR दर्ज की गई थी, जिसे बाद में कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने को ट्रांसफर कर दिया गया। BNS की धारा 196(1), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया।
  • पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरुआती चरण में है। भाषण और उससे जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *