होशियारपुर में परिजनों ने थाना घेरा: ईंटें मारकर युवक की हत्या का मामला; पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप – dasuya News

होशियारपुर में परिजनों ने थाना घेरा:  ईंटें मारकर युवक की हत्या का मामला; पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप – dasuya News




पंजाब के होशियारपुर के दसूहा हलके में ईंटों से पीट-पीटकर घायल किए गए एक युवक की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए दसूहा थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। घटना 2 जून को हुई थी। धनोआ गांव निवासी सलीम 2 जून को इलाके में एक निजी धार्मिक स्थल पर मेला देखने गया था। रात को वापसी के दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके सिर पर ईंटों से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सलीम को मुकेरिया के सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान अब उसकी मौत हो गई है। परिजनों को गुमराह कर रही पुलिस सलीम की मौत के बाद परिजनों ने दो दिन पहले दसूहा थाने का घेराव किया था। उन्होंने बिंदर और मखन निवासी बधाईया पर साजिश के तहत सलीम की ईंटों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों को पकड़ने में आनाकानी कर रही थी और उन्हें गुमराह कर रही थी। पुलिस की कथित निष्क्रियता से नाराज मृतक के परिजनों और संबंधियों ने आज फिर दसूहा थाने का घेराव किया। वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *