फाजिल्का में पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने वाला अरेस्ट: चेकिंग दौरान किया हमले का प्रयास, भागते समय पैर में लगी चोट; पूछताछ में जुटी पुलिस – Fazilka News
फाजिल्का की थाना अरणीवाला पुलिस ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने वाले युवक को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस चोरी संबंधी शिकायत के आधार गांव कमालवाला में संदिग्ध गाड़ी को रोका गया था। कार सवार लोगों ने पुलिस कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और गाड़ी भगाते हुए पुलिसकर्मी को अपने साथ घसीटते ले गए थे। इस दौरान घायल पुलिस कर्मी को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था । इस मामले पर फरार आरोपियों की तलाश करते पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि 7 जून की रात थाना अरनीवाला क्षेत्र में 112 हेल्पलाइन टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव इस्लामवाला से कमालवाला जाने वाली सड़क पर एक संदिग्ध गाड़ी घूम रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को रोककर उसमें सवार लोगों को काबू करने का प्रयास किया। इस दौरान सवारों ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की, जिससे एएसआई रमेश कुमार घायल हो गए। घटना के बाद भागते समय गिर गया था आरोपी थाना अरनीवाला की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जब आरोपी ने पुलिस टीम को देखा तो वह भागने लगा। भागने के दौरान वह गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। आरोपी का इलाज करवाया जा रहा है।
Source link

