पठानकोट में कबाड़ी की दुकान पर लगी आग: फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; सारा सामान जला – Pathankot News
पठानकोट के सरना क्षेत्र में एक कबाड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें रात करीब 2 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं अधिकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग से दुकान में रखा भारी मात्रा में सामान जल गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
Source link

