लुधियाना में पुलिस ने दबोचे 5 ठग: लोगों का आधार कार्ड लेकर खुलवाते थे खाते, पैसों का लालच देकर करते ट्राजेक्शन,10 लाख बरामद – Ludhiana News

लुधियाना में पुलिस ने दबोचे 5 ठग:  लोगों का आधार कार्ड लेकर खुलवाते थे खाते, पैसों का लालच देकर करते ट्राजेक्शन,10 लाख बरामद – Ludhiana News




लुधियाना में थाना डिविजन नंबर 3 की पुलिस ने देर रात माधोपुरी इलाके के नजदीक रेड करके 5 ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों को आज अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। ये ठग भोले-भाले लोगों को को चंद पैसों का लालच देकर उनके आधार कार्ड व अन्य कागजात का इस्तेमाल बैंकों में खाते खुलवाने के लिए करते थे। उन खातों में मोटी रकम आती थी। ये राशी कौन भेजता था और कहां तक डील होती थी इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने रेड कर ठगों से कुल 10 लाख रुपए बरामद किए है। सूत्रों मुताबिक अभी तीन ठगों की पहचान हुई है जिनके नाम गगनदीप निवासी नजदीक धरी लाइन, अजय निवासी सीएमसी चौक और जैदीप है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की रेड जानकारी देते हुए एसएचओ अमरजीत सिंह ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि थाना की बैकसाइड इलाके में कुछ ठग किस्म के लोग लोगों को चंद पैसों का लालच देकर उन्हें आधार कार्ड आदि का इस्तेमाल बैंक खाते खुलवाने में कर रहे है। इन खातों में पैसों की ट्राजेक्शन होती है। ये पैसे कहां कहां से आते है इसकी जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल 5 लोगों पर मामला दर्ज किया है। इस मामले में वीरवार पूरी जानकारी दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *