पंजाब CM भगवंत मान 3 वॉल्वो बसों में आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी 94 MLA को लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। यहां वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। उन्हें दोपहर 12 बजे का टाइम मिला है। वह अकेले ही मुर्मु से मिलेंगे, इस दौरान सारे MLA राष्ट्रपति भवन में बाहर मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान CM मान उनकी पार्टी से चुने गए 6 राज्यसभा सांसदों के AAP छोड़कर BJP जॉइन करने की शिकायत करते हुए राइट टू रिकॉल कानून की मांग करेंगे। हालांकि CM मान से पहले AAP छोड़ने वाले सांसदों में शामिल राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल राष्ट्रपति से मिलेंगे। इस दौरान वह AAP छोड़ने के बाद राजनीतिक बदलाखोरी के तहत उनकी सिक्योरिटी छीनने, सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट फैक्ट्री पर रेड कराने और संदीप पाठक पर FIR दर्ज करने का मुद्दा उठाएंगे। सांसद संदीप पाठक ने दिल्ली में मीडिया से कहा- मैं राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद इस पर बात करूंगा। मुझे अभी तक FIR की कॉपी नहीं मिली है और मैं ऐसी फर्जी FIR से डरने वाला नहीं हूं।” इसी बीच पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा- सुना है कि CM वॉल्वो बसों में दिल्ली जा रहे हैं। CM को बहुत ध्यान रखना होगा। कहीं, AAP विधायकों की बस BJP कार्यालय की ओर न मुड़ जाए। दिल्ली रवानगी के वक्त CM की 3 अहम बातें CM मान-विधायकों का दिल्ली दौरे का ये शेड्यूल… मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link








