Home Bharat सुनेत्रा पवार ने जीत का इतिहास बनाया: 2.18 लाख वोटों से...

सुनेत्रा पवार ने जीत का इतिहास बनाया: 2.18 लाख वोटों से जीतीं; 5 राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव में भाजपा 4, कांग्रेस 2 जीती

4
0
सुनेत्रा पवार ने जीत का इतिहास बनाया:  2.18 लाख वोटों से जीतीं; 5 राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव में भाजपा 4, कांग्रेस 2 जीती



02:58 AM4 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक में नतीजों से तय होगा डिप्टी CM शिवकुमार का भविष्य

कर्नाटक के बागलकोट और दावणगेरे साउथ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के राजनीतिक भविष्य और कांग्रेस की आंतरिक एकजुटता के बड़े टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है।।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन पार्टी संगठन को संभालने और संकट के समय डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी काफी हद तक डीके शिवकुमार पर रही है। ऐसे में इन चुनावों के नतीजे यह तय करेंगे कि पार्टी के भीतर उनकी स्थिति कितनी मजबूत है।

इन नतीजों से सरकार पर सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन कांग्रेस के भीतर जारी खींचतान के कारण इन पर खास नजर बनी हुई है। ये उपचुनाव कांग्रेस विधायकों शमनूर शिवशंकरप्पा और एचवाई मेटी के निधन के बाद कराए गए थे।

कांग्रेस ने दोनों सीटों पर पूर्व विधायकों के परिवार के सदस्यों को उम्मीदवार बनाया हैं। दावणगेरे साउथ से समरथ मल्लिकार्जुन और बागलकोट से उमेश मेटी मैदान में हैं। वहीं बीजेपी ने दावणगेरे साउथ से श्रीनिवास टी दासकारीयप्पा और बागलकोट से वरिष्ठ नेता वीरन्ना चरंटीमठ को मैदान में उतारा है।



Source link

    Previous article5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे: महाराष्ट्र-कर्नाटक की 2-2, गुजरात, नगालैंड, त्रिपुरा की 1-1 सीट; अजित पवार की पत्नी मैदान में
    Next articleको-पायलट का दावा- क्रूज का एक इंजन स्लो था: महेश पटेल बोले- आखिरी दम तक अंदर फंसा रहा, किसी को छोड़कर भागा नहीं – Jabalpur News

    Leave a Reply