लुधियाना में 8.50 लाख का गोल्ड सेट लेकर शातिर फरार: कोल्ड ड्रिंक मंगवाने के बहाने ज्वेलर शॉप में घुसा; वारदात CCTV में कैद – Ludhiana News

लुधियाना में 8.50 लाख का गोल्ड सेट लेकर शातिर फरार:  कोल्ड ड्रिंक मंगवाने के बहाने ज्वेलर शॉप में घुसा; वारदात CCTV में कैद – Ludhiana News


लुधियाना के चौड़े बाजार पिंडी स्ट्रीट में आत्म ज्वैलर्स की दुकान में दिनदहाड़े एक शातिर चोर ने बड़ी ही चालाकी से सोने का सेट पर हाथ साफ कर दिया। ठग ने पहले ज्वैलर को अपनी बातों में उलझाया और फिर कोल्ड ड्रिंक की कैन मंगवाने के बहाने दुकान के नौकर को ब

.

नौकर के जाते ही वह 5 तोले का सोने का सेट लेकर रफूचक्कर हो गया। यह वारदात CCTV में कैद हो गई है। दुकान के मालिक आत्म प्रकाश ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर फुटेज भी सौंप दिया है।

एक दिन पहले ही कर गया था रेकी

आत्म ज्वैलर्स के मालिक आत्म प्रकाश ने दैनिक भास्कर को बताया कि यह चोरी पूरी प्लानिंग के साथ की गई है। उन्होंने बताया कि यह शातिर युवक एक दिन पहले (दोपहर करीब 3 बजे) भी दुकान पर आया था। उसने ग्राहक बनकर काफी देर तक सोने के आभूषण देखे और एक सेट पसंद करने का नाटक किया। इसके बाद वह यह कहकर चला गया कि वह कल वापस आकर इसे खरीदेगा।

जानकारी देते हुए दुकान मालिक

सुबह नाश्ते के वक्त आया, कोल्ड ड्रिंक के बहाने नौकर को भेजा बाहर

अगले दिन सुबह करीब 11:30 बजे जब आतम प्रकाश दुकान में बैठकर नाश्ता कर रहे थे, तभी वह युवक दोबारा आ धमका। उसने आते ही कहा कि कल वाला सामान निकाल दीजिए मुझे वही लेना है। आत्म प्रकाश ने उसे कुर्सी पर बैठाया।

मालिक ने खातिरदारी करते हुए युवक से पूछा क्या आप कॉक (Coke) लेंगे? इस पर शातिर युवक ने चालाकी दिखाते हुए कहा, “नहीं, मुझे कॉक नहीं चाहिए, आप मुझे कैन मंगवा दीजिए। ग्राहक की मांग पूरी करने के लिए आतम प्रकाश ने तुरंत अपने नौकर को कैन लेने के लिए दुकान से बाहर भेज दिया।

CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम: सेट देखा और लेकर भागा

नौकर के बाहर जाते ही आत्म प्रकाश ने कल वाला 5 तोले (लगभग 50 ग्राम) का भारी सोने का सेट निकालकर काउंटर के ऊपर रख दिया। जैसे ही ज्वैलर का ध्यान थोड़ा भटका, युवक ने पलक झपकते ही 8 लाख रुपये की कीमत का वह सेट उठाया और तेजी से दुकान के बाहर भाग निकला। सामने आए CCTV फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि लड़का बड़े ही आराम से दुकान में दाखिल होता है, सेट को देखता है और मौका मिलते ही उसे हाथ में लेकर बाहर की तरफ दौड़ लगा देता है।

मालिक ने किया पीछा, लेकिन गलियों में हुआ गायब

वारदात का पता चलते ही मालिक आत्म प्रकाश ने शोर मचाया और चोर का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी तब तक गलियों का फायदा उठाकर आंखों से ओझल हो चुका था। फिलहाल पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ले लिया है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इलाके के अन्य कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि चोर के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *