सीटी यूनिवर्सिटी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप: एसएसपी जगराओं को सौंपी गई शिकायत,सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग – Ludhiana News

सीटी यूनिवर्सिटी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप:  एसएसपी जगराओं को सौंपी गई शिकायत,सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग – Ludhiana News




लुधियाना के जगराओं के पास स्थित सीटी यूनिवर्सिटी (चौकीमान) एक नए और बड़े विवाद में घिर गई है। आज एसएसपी जगराओं को एक लिखित शिकायत सौंपी गई है, जिसमें यूनिवर्सिटी पर जानबूझकर धार्मिक मर्यादा भंग करने और बेअदबी करने के बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आज सत्कार कमेटी के जसप्रीत सिंह ढोलन की अगवाई मेंजसप्रीत सिंह, सोहन सिंह, अमरजीत सिंह, सरबजीत कौर और हरदीप सिंह द्वारा एसएसपी जगराओं को एक शिकायत पत्र दिया गया है। शिकायत में बताया गया है कि उनके पास 18 मई 2026 का एक वायरल वीडियो पहुंचा है। यह वीडियो सीटी यूनिवर्सिटी के अंदर का बताया जा रहा है, जिसके बाद से संगत और धार्मिक संगठनों में भारी रोष है। शिकायत में लगाए गए मुख्य आरोप: धार्मिक फ्लेक्स के आगे हुड़दंग: शिकायत के अनुसार, यूनिवर्सिटी में श्री गुरु रविदास जी के 650 साला प्रकाश पर्व को समर्पित एक बड़े आकार की फ्लेक्स लगी हुई थी। फिल्मी गानों पर नाच-गाना: आरोप लगाया गया है कि इस पवित्र फ्लेक्स के बिल्कुल आगे यूनिवर्सिटी के छात्र और मैनेजमेंट स्टाफ, पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के फिल्मी गानों पर नाचते-कूदते और अशोभनीय हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़: शिकायतकर्ताओं का स्पष्ट कहना है कि इस घटनाक्रम से जानबूझकर उनकी धार्मिक मर्यादा को भंग किया गया है और सिख कौम सहित अन्य वर्गों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई गई है। इसे एक धार्मिक वर्ग का मज़ाक उड़ाने की साज़िश बताया गया है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग: शिकायतकर्ताओं ने एसएसपी साहिब से मांग की है कि सीटी यूनिवर्सिटी के मौजूदा मुख्य ज़िम्मेदार अधिकारियों और इस घटना में शामिल सभी शरारती तत्वों के खिलाफ तुरंत मुकदमा (FIR) दर्ज़ करके सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। अब देखना यह होगा कि इस बेहद संवेदनशील मामले में जगराओं पुलिस क्या एक्शन लेती है और सीटी यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से इस वायरल वीडियो और आरोपों पर क्या सफाई पेश की जाती है। इस शिकायत के बाद से इलाके का माहौल गरमा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *