कपूरथला में युवक की हत्या: काम से लौटते समय लापता हुआ राहुल, CCTV से खुला राज, तीन आरोपी गिरफ्तार – Kapurthala News

कपूरथला में युवक की हत्या:  काम से लौटते समय लापता हुआ राहुल, CCTV से खुला राज, तीन आरोपी गिरफ्तार – Kapurthala News




कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन के मंड बाऊपुर गांव निवासी एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो देर रात सुल्तानपुर लोधी से काम खत्म कर अपने गांव लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राहुल के घर न पहुंचने पर परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह, उसकी बाइक गांव बाऊपुर जाने वाले रास्ते पर ब्यास नदी के पुल से कुछ दूरी पर लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने सुल्तानपुर लोधी से गांव बाऊपुर तक सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में राहुल के पीछे एक लाल रंग की कार जाती हुई दिखाई दी। इसी आधार पर पुलिस उस कार तक पहुंची और जांच आगे बढ़ाई। सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक राहुल के एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। इसी कारण महिला के पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर राहुल की हत्या कर दी और शव को दरिया में फेंक दिया। डीएसपी वर्मा ने पुष्टि की कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गोताखोरों द्वारा दरिया में मृतक के शव की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *