जालंधर में पुलिसकर्मी ने सरेआम ली रिश्वत VIDEO: नूरमहल बाईपास पर ट्रक चालक से ले रहा पैसे, पुलिस बोले-जांच कर करेंगे कार्रवाई – Jalandhar News
जालंधर के नूरमहल वाइपास पर ट्रैकिफ नाके के दौरान एक पुलिस कर्मी सरेआम रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ। पुलिस वाला ट्रक चालक को रोककर उससे पैसा ले रहा था जिस पर ये वीडियो ट्रक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। घटना के सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैफिक नाके पर तैनात पुलिसकर्मी एक ट्रक चालक को रोकता है और उसके दस्तावेजों की मांग करता है। इसी दौरान ड्राइवर पुलिस कर्मी को कुछ पैसे देता है। पैसे लेने के बाद पुलिस कर्मी ने बेरिकेड हटाकर ट्रक को आगे जाने की अनुमति दे दी।
यह पूरी घटना ट्रक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बाद में ट्रक ड्राइवर ने यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दी, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।
इस संबंध में जब एसएचओ नूरमहल लाभ सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह मामला अभी उनके ध्यान में नहीं आया है।
DSP बोले-वीडियो की जांच करवाकर कार्रवाई करेंगे
डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्रैफिक नाकों पर तैनात कर्मचारियों की जिम्मेदारी नियमों का पालन करवाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जांच में कोई पुलिस कर्मी लापरवाही या गलत कार्य करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Source link

