चंडीगढ़ में बम धमाके की धमकियां देने वाला अरेस्ट: पंजाब सचिवालय, हाईकोर्ट और स्कूलों को भेजे मेल; तिहाड़ जेल से लाकर की पूछताछ – Chandigarh News

चंडीगढ़ में बम धमाके की धमकियां देने वाला अरेस्ट:  पंजाब सचिवालय, हाईकोर्ट और स्कूलों को भेजे मेल; तिहाड़ जेल से लाकर की पूछताछ – Chandigarh News




चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब सिविल सचिवालय, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां भेजने के मामले में पश्चिम बंगाल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नॉर्थ 24 परगना (पश्चिम बंगाल) निवासी सौरव बिस्वास के रूप में हुई है। उसे तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाया गया था। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पंजाब सिविल सचिवालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम धमकी वाला संदेश भेजा गया था। डार्क वेब पर बेचता था ई-मेल डेटा जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सौरव बिस्वास का नाम सामने आया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर है और डार्क वेब पर ई-मेल आईडी का डेटा बेचता था। पुलिस का दावा है कि वह विभिन्न संस्थानों को धमकी भरे ई-मेल भेजने के साथ-साथ फर्जी ई-मेल आईडी और वीपीएन के जरिए पहचान छिपाने में भी मदद करता था। जांच में यह भी सामने आया कि वह ई-मेल डेटा सीमा पार बैठे लोगों को करीब 24 हजार रुपए में बेचता था। गुजरात से तिहाड़ और फिर चंडीगढ़ पहुंचा पहले आरोपी को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे अहमदाबाद की साबरमती जेल में रखा गया। बाद में दिल्ली पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर तिहाड़ जेल ले गई। चंडीगढ़ पुलिस ने तिहाड़ जेल से उसका प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसे चंडीगढ़ लाकर पूछताछ की। इससे पहले सेक्टर-17 थाना पुलिस भी एक अन्य मामले में उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर ले चुकी है। टीवी पर देखता था हड़कंप पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल भेजने के बाद वह टीवी चैनलों पर खबरें देखता था। स्कूलों, अदालतों और सरकारी संस्थानों में मचे हड़कंप तथा सुरक्षा एजेंसियों की भागदौड़ देखकर उसे मानसिक संतुष्टि मिलती थी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *