न्यू चंडीगढ़ में इंडिया-अफगानिस्तान मैच का दूसरा दिन आज: लोकल बॉय गिल और पंत करेंगे शुरुआत, भारत का स्कोर 3 विकेट पर 368 रन – Chandigarh News

न्यू चंडीगढ़ में इंडिया-अफगानिस्तान मैच का दूसरा दिन आज:  लोकल बॉय गिल और पंत करेंगे शुरुआत, भारत का स्कोर 3 विकेट पर 368 रन – Chandigarh News




न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। आज पारी की शुरुआत शुभमन गिल और ऋषभ पंत करेंगे। शुभमन गिल 103 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि ऋषभ पंत 70 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद हैं। कल का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 368 रन था, जबकि भारत के 3 विकेट गिर चुके थे। इसमें यशस्वी जायसवाल 24 रन, केएल राहुल 74 रन और साई सुदर्शन 81 रन बनाकर आउट हुए थे। इस प्रकार है भारत का बैटिंग ऑर्डर भारत के बैटिंग ऑर्डर में ओपनर जोड़ी के तौर पर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल हैं। उनके बाद साई सुदर्शन, शुभमन गिल और ऋषभ पंत हैं। शुभमन गिल और ऋषभ पंत अभी बैटिंग कर रहे हैं। इसके बाद ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सुंदर अगले बल्लेबाज हैं। उसके बाद निचले क्रम में चार गेंदबाज हैं। अगर अफगानिस्तान के गेंदबाजों की बात करें तो अफगानिस्तान ने अब तक छह गेंदबाजों से गेंदबाजी करवाई है, जिनमें रहमान को एक और मोहम्मद सलीम को दो विकेट मिले हैं। इस स्टेडियम पर पहला टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के इस स्टेडियम पर यह पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह देश का 31वां टेस्ट क्रिकेट मैदान है, जबकि पंजाब में यह तीसरा ऐसा क्रिकेट मैदान है जहां टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं। इससे पहले मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम और जालंधर के गांधी स्टेडियम में भी टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। पहले दिन कई खिलाड़ियों के परिवार मैच देखने पहुंचे पहले दिन के मैच के दौरान कई खिलाड़ियों के परिवार भी स्टेडियम में देखे गए। इसमें शुभमन गिल की माता कीरत गिल और पिता लखविंदर सिंह पहुंचे हुए थे। इसके अलावा गुरनूर का परिवार भी मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *