लुधियाना में महिला से मोबाइल स्नैचिंग, VIDEO: बेटी के साथ दवाई लेने जा रही थी; बाइक सवार 2 बदमाशों ने की वारदात – Ludhiana News

लुधियाना में महिला से मोबाइल स्नैचिंग, VIDEO:  बेटी के साथ दवाई लेने जा रही थी; बाइक सवार 2 बदमाशों ने की वारदात – Ludhiana News




लुधियाना में लूट और छीनाझपटी की मामले लगातार सामने आ रहे है। ताजा मामला थाना सलेम टाबरी क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर से सामने आया है, जहां बेटी के साथ दवाई लेने जा रही एक महिला को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बना लिया। पीड़ित महिला अनीता, निवासी अशोक नगर ने बताया कि वह घर से दवाई लेने के लिए मोहल्ले की एक दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार 2 बदमाश उसके पास आए और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। महिला के कुछ समझ पाती, उससे पहले ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात घटना की पूरी तस्वीर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दो युवक मोटरसाइकिल पर आते और महिला का मोबाइल छीनकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पीड़िता ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत थाना सलेम टाबरी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। बढ़ती वारदातों से लोगों में दहशत इलाके के लोगों का कहना है कि शहर में मोबाइल स्नैचिंग और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दिनदहाड़े हो रही ऐसी वारदातों से महिलाओं और बुजुर्गों में खासा डर बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *