फरीदकोट पावरकॉम कर्मियों ने DSP पटियाला का पुतला फूंका: लाइनमैनों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, खाली पड़े 12 हजार पद भरने की मांग – Faridkot News

फरीदकोट पावरकॉम कर्मियों ने DSP पटियाला का पुतला फूंका:  लाइनमैनों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, खाली पड़े 12 हजार पद भरने की मांग – Faridkot News




फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में पावरकॉम के डिवीजन दफ्तर के बाहर टेक्निकल सर्विसेज यूनियन समेत पावरकॉम के तमाम वकर्मचारी संगठनों ने एक दिन पटियाला में बेरोजगार लाइनमैनों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा बेरोजगारों पर जुल्म करने वाले डीएसपी पटियाला का पुतला फूंककर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। यूनियन नेताओं ने कहा कि बिजली बोर्ड में करीब 12 हजार पद खाली पड़े हैं, जबकि वर्तमान में लगभग 38 हजार कर्मचारी ही सेवाएं दे रहे हैं। पंजाब सरकार पर काम नहीं करने का आरोप स्टाफ की भारी कमी के कारण कर्मचारियों को दिन-रात कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि काम का बोझ बढ़ने से हादसों की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इस मौके पर कर्मचारी नेता हरचंद सिंह,बिक्कर सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक शर्तें लगाकर पंजाब के युवाओं को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 2600 युवा लाइनमैन परीक्षा पास करने और अप्रेंटिसशिप पूरी करने के बावजूद नौकरी से वंचित हैं, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आईटीआई पास बेरोजगार युवाओं को नियमित भर्ती के माध्यम से तुरंत नौकरी दी जाए और बिजली बोर्ड के सभी रिक्त पद जल्द भरे जाएं। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में पंजाब के उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की भी मांग की गई। हक के लिए कामकाज ठप करने की चेतावनी इस मौके पर कर्मचारी नेता हरप्रीत सिंह खालसा ने चेतावनी दी कि यदि रोजगार की मांग कर रहे युवाओं के साथ इसी तरह धक्केशाही जारी रही तो पावरकॉम प्रबंधन और पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनके संगठन द्वारा प्रदेश स्तर पर बैठक कर संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी और वह अपने हकों के लिए कामकाज ठप करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *