बरनाला में भाजपा नेता की टिप्पणी पर बवाल: कीतू परिवार बोला- 7 दिन में माफी मांगे ढिल्लों, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी – Barnala News

बरनाला में भाजपा नेता की टिप्पणी पर बवाल:  कीतू परिवार बोला- 7 दिन में माफी मांगे ढिल्लों, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी – Barnala News




बरनाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता केवल सिंह ढिल्लों द्वारा स्वर्गीय पूर्व विधायक मलकीत सिंह कीतू के खिलाफ कथित तौर पर गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने का मामला गरमा गया है। कीतू के परिवार ने ढिल्लों को अगले सात दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की चेतावनी दी है, ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करने की बात कही गई है। स्थानीय गुरुद्वारा बीबी प्रधान कौर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान, स्वर्गीय मलकीत सिंह कीतू के बेटे कुलवंत सिंह कांता और उनके साथियों ने इस टिप्पणी पर तीखा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह की टिप्पणी करना अनुचित है।परिवार ने बताया कि स्वर्गीय कीतू हमेशा जनता की सेवा में समर्पित रहते थे। केवल सिंह ढिल्लों से माफी की मांग उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली इस टिप्पणी से देश-विदेश में बैठे पंजाबियों और उनके समर्थकों को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने केवल सिंह ढिल्लों से अविलंब माफी की मांग की।कुलवंत सिंह कांता ने जानकारी दी कि उन्होंने इस संवेदनशील मामले से अपनी पार्टी के मुख्य प्रधान को भी अवगत करा दिया है और संगठन से इस पर संज्ञान लेने की उम्मीद जताई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केतु परिवार के समर्थन में कई प्रमुख नेता मौजूद थे। इनमें पूर्व मंत्री संत बलबीर सिंह घुन्नस, सतनाम सिंह राही, संजीव शौरी, गुरप्रीत सिंह, यादविंदर सिंह, बिट्टू दीवाना, सोनी जागल और मैनेजर सुरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक व धार्मिक हस्तियां शामिल थीं। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि समाज के लिए समर्पित नेताओं का इस तरह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *