मंडी गोबिंदगढ़-खन्ना में 2400 मिट्रिक टन माल जब्त: जीएसटी विभाग की रेड, सात करोड़ का फर्जी माल पकड़ा, 3.5 करोड़ जुर्माना – Ludhiana News

मंडी गोबिंदगढ़-खन्ना में 2400 मिट्रिक टन माल जब्त:  जीएसटी विभाग की रेड, सात करोड़ का फर्जी माल पकड़ा, 3.5 करोड़ जुर्माना – Ludhiana News




पंजाब सरकार के जीएसटी डिपार्टमेंट ने मंडी गोबिंदगढ़ व खन्ना में की गई रेड के दौरान 2400 मिट्रिक टन माल बिना बिल या फर्जी बिलिंग वाला पकड़ा गया। जीएसटी डिपार्टमेंट ने कुल सात करोड़ रुपए का फर्जी माल जब्त किया और 3.50 करोड़ रुपए जुर्माना किया। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में जीएसटी डिपार्टमेंट ने मंडी गोबिंदगढ़ और खन्ना में 200 से ज्यादा वाहनों की जांच की और उसमें से 2400 मिट्रिक टन मान पकड़ा जो या तो बिना बिल के था या फिर फर्जी बिल के जरिए ले जाया जा रहा था। वित्त मंत्री ने कहा कि पकड़े गए कुल माल की कीमत करीब सात करोड़ रुपए है। जीएसटी विभाग ने मालिकों को 3.50 करोड़ रुपए का जुर्माना भी ठोका है। उन्हाेंने कहा कि पंजाब में टैक्स चोरी की किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पिछली सरकारों के समय से चली आ रही टैक्स चोरी की इस प्रथा को खत्म करने के लिए मान सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से विशेष टीमों का गठन किया गया है जो राज्यभर में पैनी नजर रख रही हैं। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कही ये अहम बातें… पुरानी प्रथा पर चोट: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने साफ लहजे में कहा कि पूर्व की सरकारों के समय से जो टैक्स चोरी की प्रथा चली आ रही थी उसे मान सरकार ने पूरी तरह से बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी डिपार्टमेंट ने सख्ती के साथ कई लोगों पर कार्रवाई की है। विशेष टीमों का जाल: वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि टैक्स चोरों को दबोचने के लिए राज्य भर में स्पेशल टीमें तैनात की गई हैं, जो हर संदेहास्पद मूवमेंट पर पैनी नजर रख रही हैं। उन्होंने कहा कि मंडी गोबिंद गढ़ व खन्ना में बड़े पैमाने पर टैक्सी चोरी की शिकायतें आई तो टीमों ने वहां पर दबिश दी। व्यापारियों से सीधी अपील: वित्त मंत्री चीमा ने सभी उद्योगपतियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के गैर-कानूनी काम में शामिल न हों। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इमानदारी से काम करने वाले व्यापारियों व उद्यमियों के साथ हमेशा खड़ी है। इसलिए वो नियमों के दायरे में ही काम करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *